सीसीएटीवी में इकट्ठा होते दिखाई दे रहे बदमाश
लुधियाना जसिया इलाके के राजौरी गार्डन में डिलीवरी बॉय शिवम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अब चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के हाथ इलाके की एक CCTV फुटेज लगी है जिसमें करीब 10 से 15 युवक एक घर के बाहर बाइक खड़ी कर आग सेंकते हुए और इकट्ठा होते द
.
विवाद की जड़: दोस्त की बहन से छेड़छाड़ का विरोध
जांच में सामने आया है कि इस खूनी झड़प की शुरुआत लड़की से छेड़छाड़ को लेकर हुई थी। परिजनों और दोस्तों के मुताबिक आरोपी युवक शिवम के दोस्त की बहन को अक्सर परेशान करते थे। कुछ समय पहले शिवम अपने दोस्त (लड़की के भाई) के साथ आरोपियों को समझाने गया था। वहां आरोपियों ने शिवम के दोस्त साथ मारपीट की थी।

अस्पताल में वेंटिलेटर पर पड़ा शिवम
इसी बीच शिवम को भी बचने को कहा था लेकिन जब रविवार शाम को आरोपियों ने पूरी प्लानिंग के साथ शिवम को अकेले घेर लिया और सिर पर भारी हथियारों से वार किए। 19 वर्षीय शिवम की हालत अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है। वह लुधियाना के DMC अस्पताल में वेंटिलेटर पर है। डॉक्टरों के अनुसार सिर में गंभीर इंटरनल इंजरी होने के कारण वह बेहोश है।
पुलिस की कार्रवाई: संदिग्धों से पूछताछ शुरू
जगतपुरी चौकी इंचार्ज ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच बढ़ा दिया है पुलिस के पास मौजूद वीडियो में दिख रहे कुछ युवकों की पहचान कर ली गई है। फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए राउंडअप किया गया है।मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।