Bhopal 14-Year-Old Student Suicide | Mobile Gaming Addiction

Actionpunjab
2 Min Read


परिजन ने पुलिस को बताया कि अंश को कुछ दिन से मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने की आदत लग गई थी।

भोपाल में मोबाइल गेमिंग की लत के चलते 14 साल के स्टूडेंट ने खुदकुशी कर ली। परिजन को आशंका है कि ऑनलाइन गेम में दिए गए टास्क को पूरा करने के लिए बच्चे ने आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी है।

.

मामला पिपलानी थाने की श्रीराम कॉलोनी का है। यहां रहने वाले 14 वर्षीय अंश साहू ने सोमवार दोपहर अपने घर में फांसी लगा ली। 8वीं क्लास में पढ़ने वाला अंश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। माता-पिता प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं।

परिजन ने मोबाइल छीन लिया था परिजन ने पुलिस को बताया कि अंश को कुछ दिन से मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने की आदत लग गई थी। इसी बात को लेकर उसे कई बार समझाया गया था। पढ़ाई पर असर पड़ता देख परिवार वालों ने उसका मोबाइल फोन छीनकर रख लिया था।

सोमवार को अंश के माता-पिता तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने घर से बाहर गए थे। लौटे तो अंश कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। वे उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पड़ोसी बोले- अकेले रहना पसंद करता था पड़ोसियों के अनुसार, अंश शांत स्वभाव का था। हाल के दिनों में वह अकेले रहना पसंद करने लगा था। वहीं, पिपलानी थाना प्रभारी चंद्रिका यादव ने कहा- प्राथमिक तौर पर लग रहा है कि बच्चे ने मोबाइल की लत के कारण ये कदम उठाया। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…

ऑनलाइन गेम एवीएटर में 30 लाख हारा ठेकेदार, दी जान

भोपाल में एक ठेकेदार ने ऑनलाइन गेमिंग में भारी नुकसान के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने ऑनलाइन गेम एवीएटर में करीब 30 लाख रुपए गंवाने का जिक्र सुसाइड नोट में किया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *