Agroha–Fatehabad–Sirsa Rail Line Ignored, Vaishya Community Angry

Actionpunjab
3 Min Read


अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग बैठक को संबोधित करते हुए।

केंद्रीय बजट 2026-27 में अग्रोहा-फतेहाबाद-सिरसा को रेलवे लाइन से जोड़ने की घोषणा न किए जाने पर वैश्य समाज व क्षेत्र की आम जनता में भारी रोष व्याप्त है। यह बात अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्

.

अग्रोहा धाम में आयोजित वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए बजरंग गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार पूर्व में कई बार अग्रोहा-फतेहाबाद-सिरसा रेल लाइन को लेकर सार्वजनिक मंचों से घोषणा कर चुकी है।

अग्रोहा धाम के वार्षिक मेलों के दौरान अनेक रेल मंत्रियों द्वारा भी इस रेल परियोजना को मंजूरी देने की बात कही गई थी, लेकिन इसके बावजूद वर्तमान बजट में इस परियोजना को नजरअंदाज किया गया, जिससे समाज में गहरी नाराजगी है।

अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग बैठक को संबोधित करते हुए।

अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग बैठक को संबोधित करते हुए।

एक साल बाद भी शुरू नहीं हुआ सर्वे: गर्ग

उन्होंने बताया कि केंद्रीय बजट 2025-26 में हिसार-अग्रोहा-फतेहाबाद-सिरसा लगभग 93 किलोमीटर रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी गई थी तथा इसके सर्वे के लिए 410 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था। अग्रोहा धाम जैसे देश के प्रमुख धार्मिक स्थल को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की बात कही गई थी, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बावजूद आज तक सर्वे का कार्य भी शुरू नहीं हो सका।

बजरंग गर्ग ने कहा कि 2026-27 के केंद्रीय बजट में रेल लाइन बिछाने के लिए धनराशि का प्रावधान किया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा न होने से देशभर के वैश्य समाज और आम जनता में सरकार के प्रति भारी नाराजगी है। उन्होंने मांग की कि सरकार अपनी पूर्व घोषणाओं के अनुसार अग्रोहा-फतेहाबाद-सिरसा रेल लाइन का कार्य तुरंत शुरू करें।

रेलवे लाइन से आमजन को मिलेगी सुविधा : बजरंग

उन्होंने कहा कि इस रेल लाइन के निर्माण से न केवल क्षेत्र की जनता को आवागमन में सुविधा मिलेगी, बल्कि रेलवे विभाग की आय में भी वृद्धि होगी, क्योंकि इस मार्ग पर यात्रियों की आवाजाही अत्यधिक रहती है। इसलिए इस क्षेत्र को रेलवे नेटवर्क से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *