kaithal jyoti murder case; CCTV Video

Actionpunjab
7 Min Read


ज्योति के पति को मारपीट करने से रोकते पड़ोसी। इनसेट में मृतका का फाइल फोटो।

कैथल में 3 दिन पहले दहेज के लिए हुई महिला ज्योति की हत्या के मामले में खुलासा हुआ है। ज्योति के पिता ने कहा कि 20 हजार रुपए के लिए पति ने उसे मार डाला। ज्योति पर बार-बार पैसे लाने का दबाव बनाया जा रहा था। वह उसे कह रहे थे कि उनकी कपड़े की दुकान में लॉ

.

इसी बात पर 2 फरवरी को ज्योति के पति ने लकड़ी की फट्‌टी से उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिसमें उसकी मौत हो गई। पिता का कहना है कि दहेज को लेकर काफी लंबे समय से बेटी को परेशान किया जा रहा था। पूंडरी थाने में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ज्योति के पति को गिरफ्तार कर चुकी है।

ज्योति की मौत के बाद अस्पताल में पहुंचीं परिवार की महिलाएं। (फाइल)

ज्योति की मौत के बाद अस्पताल में पहुंचीं परिवार की महिलाएं। (फाइल)

अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला….

  • 2017 में हुई थी शादी: ज्योति के पिता वेद प्रकाश ने बताया कि 4 मार्च 2017 को बेटी की शादी डूलियाणी गांव के सुरजीत के साथ की थी। सुरजीत प्लंबर का काम करता है। शादी के बाद 7 साल का बेटा दक्ष और 5 साल की बेटी दीक्षा है। पिछले 5 साल से सुरजीत अपने परिवार से अलग रह रहा है।
  • 2021 में परेशान करना शुरू किया: वेद प्रकाश ने बताया कि शादी के 4 साल तक तो सब कुछ ठीक रहा। 2021 में सुरजीत ने ज्योति को परेशान करना शुरू कर दिया। वह दहेज के लिए उससे मारपीट करने लगा। तब हमने पुलिस में शिकायत दी थी। पंचायत हुई तो सुरजीत ने माफी मांग ली और समझौता हो गया। इसके बाद ज्योति सुरजीत के साथ रहने लगी।
  • परिवार पहुंचा तो चारपाई पर पड़ी थी: पिता ने आगे बताया कि 2 फरवरी को ज्योति के साथ उसके पति सुरजीत ने मारपीट की। ज्योति के ससुर ईश्वर सिंह ने उन्हें फोन कर कहा कि अपनी बेटी को ले जाओ। जब वे मौके पर पहुंचे तो ज्योति गंभीर रूप से घायल थी और चारपाई पर पड़ी हुई थी। उसे कैथल सिविल अस्पताल में ले गए, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उस दिन घर पर सुरजीत के अलावा, सास बीरमति, ननद गुरमीत, देवर विंद्र और ससुर ईश्वर सिंह भी मौजूद था।
  • गंदे कपड़े लाने का ताना देते: वेद प्रकाश ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज के लिए ज्योति को ताने देते थे। वे उससे कहते थे कि “तेरे मायके वालों के पास कुछ नहीं है।” वे बहाने बनाकर उसे मायके से पैसे लाने को मजबूर करते थे। जब ज्योति अपने मायके से ससुराल जाती थी, तो वे उसके लाए हुए कपड़ों को कहते थे कि “कितने गंदे कपड़े लेकर आई है।” वे उससे कहते थे कि उनके लिए बाजार जाकर कपड़े खरीदकर लाया कर।
ज्योति की मौत के बाद कैथल सिविल अस्पताल में मौजूद लोग। (फाइल)

ज्योति की मौत के बाद कैथल सिविल अस्पताल में मौजूद लोग। (फाइल)

8 मिनट का CCTV सामने आया, चीखने की आवाज आ रही…

हाए मम्मी, मर गई जैसी आवाजें

ज्योति से मारपीट से जुड़ा 8 मिनट 46 सेकेंड का एक CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें ससुराल पक्ष के लोग उसे एक बंद कमरे में पीट रहे हैं। वीडियो में ज्योति “हाए मम्मी, हाए मर गई” जैसी चीखें मारकर बचाने के लिए गुहार लगा रही है। उसकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के कुछ लोग आते हैं और दरवाजे पर आकर उसके पति से दरवाजा खोलने के लिए कहते हैं।

पड़ोसियों ने बीच-बचाव की कोशिश की

वीडियो में दिख रहा है कि कुछ पड़ोसी दरवाजा खटखटाते हैं, लेकिन दरवाजा नहीं खोला जाता। घर के बाहर खड़ी महिलाएं युवक को दरवाजा तोड़ने को कहती हैं। काफी मशक्कत के बाद युवक दरवाजा खोल लेता है। फिर वह महिलाओं के साथ अंदर जाता है और ज्योति को पीट रहे उसके पति को बाहर लाता है। ज्योति के पति के हाथ में फट्‌टी है। जब उससे फट्‌टी छीनने की कोशिश की तो वह खुद को छुड़ाकर फिर से अंदर चला जाता है।

देवर भी पाइप लेकर जाता दिखा

वीडियो में दिख रहा है कि ज्योति का देवर पाइप लेकर घर में जाता है, जिसके कुछ समय बाद ज्योति की चीखों की आवाज सुनाई देती है। इस दौरान, ससुराल पक्ष से महिला की ननद घर के बाहर खड़ी रहती है और फिर से दरवाजा बंद कर देती है। कुछ समय बाद वह भी घर के अंदर चली जाती है।

CCTV वीडियो में ज्योति का देवर भी हाथ में पाइप लेकर घर के अंदर जाता दिख रहा है।

CCTV वीडियो में ज्योति का देवर भी हाथ में पाइप लेकर घर के अंदर जाता दिख रहा है।

जांच अधिकारी बोले- बाकी लोगों की भूमिका देख रहे

पूंडरी थाने के जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि इस मामले में ज्योति के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के शामिल होने के संबंध में जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अभी आनी बाकी है, लेकिन प्राथमिक तौर पर यह सामने आया है कि मारपीट के दौरान गंभीर चोटें लगने के कारण ज्योति की मौत हुई है। फट्‌टी और पाइप बरामद कर ली गई है।

————————–

ये खबर भी पढ़ें :-

कैथल में विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या:मायके से कैश लाने की मांग; परिजन का ससुराल पक्ष पर मर्डर का आरोप

कैथल में ससुरालियों ने दहेज की मांग करते हुए एक 31 वर्षीय विवाहिता को पीट-पीटकर मार डाला। ससुराल वाले उससे बार-बार दहेज में पैसे लाने की मांग कर रहे थे। मृतका के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने उसके पति, सास, ससुर, ननद और देवर पर उसे पीटने और हत्या करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *