![]()
रोहतक में लाढोत रोड पर फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से गोवंश घायल हो गए। हादसे में एक गोवंश की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल होकर तड़पता रहा। सूचना पाकर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और लावारिश पीड़ित पशु सेवा संघ की एम्बुलेंस को सूचना दी। शुक्रवार देर रात लाढोत रोड पर रेलवे लाइनों के ऊपर 20 से अधिक गोवंश घुम रहे थे। इसी दौरान एक ट्रेन आई और गायों को देखकर ड्राइवर ने तेजी से ब्रेक लगाए। बावजूद इसके दो गाय ट्रेन की चपेट में आ गई, जबकि अन्य गाय वहां से भागने लगी। हादसे में एक गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए गोशाला में भेजा गया। गाय नहीं मरी, सरकार मर चुकी
नवीन जयहिंद ने कहा कि ट्रेन की चपेट में आने से गोवंश की मौत हुई है। रेलवे ट्रैक पर गोवंश नहीं, बल्कि सरकार मरी पड़ी है। ट्रेन ड्राइवर ने स्पीड से ब्रेक लगाए, जिसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। इसके बारे में पुलिस व गोशाला संचालकों को सूचना दी गई है। गाय के नाम पर मांगते हैं वोट
नवीन जयहिंद ने कहा कि गाय के नाम पर हर कोई वोट मांगता है, लेकिन गाय के लिए कोई घर नहीं दे पाया। ट्रेन ड्राइवर की सूझबूझ के कारण रेलवे ट्रैक पर घूम रही अन्य गाय बच गई। जो गाय मरी है, वह दुधारू गाय है, जिसका दूध निकालकर छोड़ा गया था। रेलवे ट्रैक पर गोवंश के मरने की मिली सूचना
डायल 112 पर सूचना के बाद पहुंचे एएसआई विजेंद्र सिंह ने बताया कि लाढोत रोड पर बीपीएल फ्लैट के पास रेलवे ट्रैक पर दो गोवंशों के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची और लावारिश पीड़ित पशु सेवा के सदस्यों को सूचना दी, ताकि घायल गाय का इलाज करवाया जा सके।
रोहतक में देर रात ट्रेन की चपेट में आए गोवंश:एक की मौके पर मौत, डायल 112 की टीम पहुंची, ट्रेन ड्राइवर ने लगाए ब्रेक
Leave a comment