Devotees Offer 1100 Nishans for Prosperity

Actionpunjab
2 Min Read


उन्नाव6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में फागुन मास के अवसर पर श्री श्याम निशान यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। श्री श्याम परिवार, उन्नाव द्वारा आयोजित यह यात्रा इस वर्ष अपनी 10वीं निशान यात्रा के रूप में संपन्न हुई, जिसमें भक्तों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

यात्रा के लिए सुबह से ही भक्तजन हाथों में रंग-बिरंगे निशान और सिर पर केसरिया पगड़ी पहने एकत्र होने लगे। ढोल-नगाड़ों, भजनों और कीर्तन के साथ “जय श्री श्याम” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। भक्तों ने बाबा श्याम के नाम का गुणगान करते हुए नृत्य किया।

इस वर्ष 1100 निशान बाबा श्याम को अर्पित किए गए। श्रद्धालुओं का मानना है कि फागुन मास में बाबा श्याम की निशान सेवा करने से कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। भक्तों ने अपने दुख और इच्छाएं निशान में अर्पित कर बाबा से सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह शरबत, पानी और प्रसाद की व्यवस्था भी की गई थी।

निशान यात्रा की शुरुआत माता दीन श्याम मंदिर (लक्ष्मी टॉकीज के सामने) से हुई। यहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए माँ पूर्णा देवी धाम बाईपास स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंची। मंदिर में भक्तों ने बाबा के दरबार में निशान अर्पित किए और भव्य आरती व पूजा संपन्न हुई।

यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। श्रद्धालुओं को असुविधा से बचाने के लिए यातायात को नियंत्रित किया गया, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित रहा। इस निशान यात्रा ने उन्नाव शहर को भक्ति और उत्सव के रंग में रंग दिया। बाबा श्याम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *