पूर्व मंत्री रणजीत सिंह बोले-हिसार में रैली करके करूंगा सौदा:फतेहाबाद में कहा-अभी साढ़े 3 साल पड़े; रैली का मतलब ताकत लेना

Actionpunjab
5 Min Read




पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने ऐलान किया है कि वह हिसार में रैली करेंगे। रैली के जरिए ताकत दिखाने का काम करेंगे। ताकत दिखाकर सौदा करेंगे। हमारी हैसियत बने, हमारा हिस्सा बने, तभी रैली करेंगे। चौधरी देवीलाल दिल्ली में रैली करते थे, तो सारे हिंदुस्तान की चौधर लेते थे। ऐसे हम भी कुछ लेंगे। हालांकि, अभी आगामी चुनावों में काफी समय पड़ा है। इसलिए रैली करने में अभी जल्दी नहीं करेंगे। रणजीत सिंह रविवार को भट्‌टू क्षेत्र के गांव किरढ़ान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पुराने सियासी किस्सों को ग्रामीणों से साझा करने से लेकर भविष्य की योजनाओं के बारे में भी खुलकर चर्चा की। अभी साढ़े तीन साल पड़े हैं, रैली रणजीत सिंह ने कहा कि आगे क्या होगा, इसको लेकर चर्चा होती रहती है। उन्होंने इनेलो और जजपा का नाम लिए बिना कहा कि रैली तो दो हो गई ना। चर्चा है या भूल गए दो महीने। रैली तो मैं कल कर दूंगा। मगर साल साढ़े तीन पड़े हैं। रैली का मतलब कुछ लेना है। रैली में ताकत दिखानी है। जिस दिन रैली करूंगा, उस दिन 50 हजार से अधिक लोग एकत्रित करूंगा। बोले-मुलायम परिवार के 37 एमपी, देवीलाल परिवार का एक भी नहीं पूर्व मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि चौधरी देवीलाल की वो पॉजिशन थी कि दो-दो प्रधानमंत्री बनाए। कई सीएम बनाए। लालू-मुलायम को सीएम बनाया। वहां से अब कहां पहुंच गए हैं। महम कांड ने सारा इतिहास बदल दिया। आज मुलायम परिवार के 37 एमपी है, लेकिन चौधरी देवीलाल परिवार का एक भी नहीं है। तीन संसदीय सीट बढ़ी तो 27 नए विधानसभा बनेंगे रणजीत सिंह ने कहा कि परिसीमन के बाद नए हलके बनेंगे, उसमें पार्लियामेंट की सीटें भी बढ़ेंगी। तीन संसदीय क्षेत्र बढ़े तो 27 नए विधानसभा क्षेत्र बनेंगे। भट्‌टू भी दोबारा हलका बन सकता है। मगर कौन सा हलका रिजर्व रहेगा, यह बाद की बातें हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कभी किसी से बदतमीजी नहीं की। कभी किसी से दो पैसे नहीं लिए। जैसा आपने दिया, वैसा ही वापस दिया। भट्‌टू क्षेत्र के हमेशा कर्जदार रहे हैं, यहां के लोगों ने चौधरी देवीलाल व उनके परिवार को खूब इज्जत दी है। आगे भी कर्जदार रहेंगे। किसानों के बच्चों से बोले-खेती बढ़िया मामला नहीं रणजीत सिंह ने किसानों के बच्चों से कहा कि खेती मामला ज्यादा बढ़िया नहीं है। खेती करने वाले आदमी विश्व में कहीं भी आठ प्रतिशत से ऊपर नहीं है। अब हमारे देश भारत और पड़ोसी देशों बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका में 60 प्रतिशत लोग खेती करते हैं। खेती में कोई आमदनी नहीं है। चार-पांच एकड़ वाले बच्चों की फीस नहीं भर पा रहे हैं। रेहड़ी वाला पांच हजार रुपए रोज कमा रहा है जबकि उसकी रेहड़ी पर सिर्फ दो लाख का खर्च है। रेहड़ी वाला हर महीने डेढ़ लाख रुपए कमा रहा है। जो बाहर निकल गया, वो कामयाब हो जाएगा। ज्यादा से ज्यादा बच्चे बाहर निकलने का प्रयास करें। पढ़ने पर जोर लगाएं। जानिए… कौन हैं रणजीत सिंह रणजीत सिंह पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व.चौधरी देवीलाल के बेटे और पूर्व सीएम स्व.ओमप्रकाश चौटाला के भाई है। वह दो बार मंत्री रह चुके हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की सरकार के दौरान योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे हैं। साल 2019 में रानियां से निर्दलीय विधायक बने। इसके बाद बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार में बिजली मंत्री रहे। साल 2024 में हिसार लोकसभा से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ा। मगर कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश के सामने हार गए। बाद में रानियां से टिकट मांग रहे थे, लेकिन बीजेपी ने टिकट नहीं दी। इससे नाराज होकर बीजेपी छोड़कर निर्दलीय लड़े। इस चुनाव में वह 36 हजार 401 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *