Muzaffarnagar Artist Creates Shiva Sculpture from 1000 Newspaper Sticks

Actionpunjab
2 Min Read


वरुण कुमार शर्मा | मुजफ्फरनगर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुज़फ्फरनगर। महाशिवरात्रि के अवसर पर 25 वर्षीय कलाकार तुषार शर्मा ने अपनी रीसाइकल्ड कला का प्रदर्शन किया है। उन्होंने एक महीने में लगभग 700 घंटे की मेहनत से 1000 से अधिक न्यूज़पेपर स्टिक्स का उपयोग कर भगवान शिव का भव्य शैडो स्क्रिप्चर तैयार किया है।

एलईडी लाइट्स से सुसज्जित यह विशाल फ्रेम अंधेरे में चमकता है। इस शैडो स्क्रिप्चर में भगवान शिव के आदियोगी स्वरूप की छवि दिखाई देती है, जिन्हें योग और ध्यान का प्रथम गुरु माना जाता है। उनकी शांत मुद्रा आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है।

स्क्रिप्चर के निचले भाग में पवित्र केदारनाथ धाम की संरचना को दर्शाया गया है। यह बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और हिमालय में स्थित एक प्रमुख धार्मिक केंद्र है। इससे पहले, तुषार ने 26 जनवरी के अवसर पर भारत का राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ हिंदी में वेस्ट न्यूज़पेपर पर लिखकर एक रिकॉर्ड प्रोजेक्ट भी पूरा किया था। तुषार अख़बारों से श्री राम मंदिर का मॉडल भी तैयार कर चुके हैं। इस मॉडल ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और उनकी रीसाइकल्ड कला को पहचान दिलाई।

तुषार का कहना है कि उनकी कला पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रप्रेम और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देती है। उन्होंने कहा, “मेरे लिए अख़बार सिर्फ कागज़ नहीं, बल्कि सपनों को आकार देने का माध्यम है।” स्थानीय लोगों और कला प्रेमियों ने उनके इस कार्य को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *