UP Kashi Vishwanath Mahashivratri 2026 LIVE Video Updates; Prayagraj Lucknow Kanpur

Actionpunjab
27 Min Read


उत्तर प्रदेश33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

काशी में महाशिवरात्रि पर 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। बाबा विश्वनाथ का दूल्हे जैसा श्रृंगार किया गया। सुबह 2:15 बजे मंगला आरती हुई। बाबा को मोरपंख और रुद्राक्ष की माला पहनाई गई। इसके बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। अफसरों ने भक्तों पर फूल बरसाए।

भक्तों की 5 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। अब तक 4 लाख श्रद्धालुओं दर्शन कर चुके है। बाबा के दर्शन के लिए सिर्फ 2 सेकेंड का वक्त मिल रहा है। बाबा लगातार 45 घंटे दर्शन देंगे। आज VIP और VVIP प्रोटोकॉल रद्द है। इस बार इंतजाम ऐसा किया गया है कि लाइन में लगने के 25 मिनट के अंदर भक्त गर्भगृह तक पहुंच रहे हैं।

अमेरिका समेत 10 देशों से विदेशी पहुंचे हैं। कैलिफोर्निया से आए श्रद्धालुओं ने कहा कि बाबा के दर्शन करके काफी अच्छा लगा। यह बहुत ही सुंदर शहर है। रूस की मारियाना ने कहा- हम यहां शिव को समझने के लिए आए हैं। शहर के ज्यादातर होटल, लॉज और धर्मशालाएं हाउसफुल हैं। मंदिर की सुरक्षा में ATS के कमांडो तैनात हैं। ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

इधर, प्रयागराज में माघ मेले का महाशिवरात्रि पर आखिरी स्नान चल रहा है। घाटों पर सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। अब तक 15-20 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। सीएम योगी गोरखपुर में हैं। उन्होंने शिवरात्रि पर गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया।

इसके अलावा, लखनऊ–गोरखपुर समेत प्रदेशभर के शिवालयों में भक्तों की भीड़ है। अलीगढ़ में 6 साल की वणिका कांवड़ लेकर 50 किमी दूर खेरेश्वर मंदिर पहुंची। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। वणिका ने कहा, “बाबा, मेरे पापा की दारू छुड़ा दो।”

तस्वीरें देखिए …

गोरखपुर में भगवान शिव की बारात में शिवभक्त नर मुंडों की माला पहनकर शामिल हुए।

गोरखपुर में भगवान शिव की बारात में शिवभक्त नर मुंडों की माला पहनकर शामिल हुए।

काशी में बाल कलाकार ने हाथ में त्रिशूल धारण कर शिव का रूप बनाकर बारात में शामिल हुए।

काशी में बाल कलाकार ने हाथ में त्रिशूल धारण कर शिव का रूप बनाकर बारात में शामिल हुए।

काशी में 300 घोड़ों पर सवार होकर देवी-देवता बारात में जा रहे।

काशी में 300 घोड़ों पर सवार होकर देवी-देवता बारात में जा रहे।

भगवान शिव भी घोड़े पर सवार होकर बारात में पहुंचे।

भगवान शिव भी घोड़े पर सवार होकर बारात में पहुंचे।

मां काली का रूप धारण कर कलाकर बारात में पहुंचे।

मां काली का रूप धारण कर कलाकर बारात में पहुंचे।

शिव बारात में भालू का रूप धारण कर एक कलाकार शामिल।

शिव बारात में भालू का रूप धारण कर एक कलाकार शामिल।

बाबा विश्वनाथ का दूल्हे जैसा श्रृंगार किया गया।। मोरपंख की मामला पहनाई गई है।

बाबा विश्वनाथ का दूल्हे जैसा श्रृंगार किया गया।। मोरपंख की मामला पहनाई गई है।

महाशिवरात्रि से जुड़ी अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….

लाइव अपडेट्स

34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर के मानसरोवर मंदिर में सीएम योगी ने की पूजा

मानसरोवर मंदिर में सीएम योगी ने की पूजा।

मानसरोवर मंदिर में सीएम योगी ने की पूजा।

गोरखपुर के मानसरोवर मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूजा-अर्चना की। भगवान का जलाभिषेक किया। इसके बाद हवन-पूजन किया। इस दौरान उनके साथ सांसद रवि किशन भी मौजूद रहे।

35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाशिवरात्रि पर खुला कैलाशेश्वर महादेव मंदिर में

काशी के कैलाशेश्वर महादेव मंदिर में कुल 171 शिवलिंग स्थापित हैं। यह मंदिर काशी के श्री निर्मल शिवानंद आश्रम परिसर में स्थित है और इसकी स्थापना वर्ष 1975 में की गई थी।

यहां 108 शिवनाम, 12 ज्योतिर्लिंग, नवग्रह, अष्टदिग्पाल, अष्टधातु और त्रिमूर्ति सहित कुल 171 शिवलिंग स्थापित हैं। मुख्य शिवलिंग नर्मदेश्वर कैलाशेश्वर महादेव के रूप में अर्धनारीश्वर स्वरूप में विराजमान हैं। मान्यता है कि यहां दर्शन-पूजन करने से कष्टों का निवारण होता है, इसलिए सावन और महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शिव बारात में भालू का रूप धारण कर एक कलाकार शामिल

शिव बारात में भालू का रूप धारण कर एक कलाकार शामिल हुआ। उसने उत्साहपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर निहारते रहे

57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

काशी में शिव बारात से अपडेट दे रहे रिपोर्टर अनुज तिवारी

08:33 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

काशी में बाबा की बारात में 10 हजार भक्त शामिल

बाबा की बारात में 10 हजार से अधिक भक्त शामिल हैं। भक्ति और उत्साह से सराबोर माहौल में पूरा मार्ग जयकारों से गूंज उठा।

08:27 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर से काशी के लिए निकल शिव बारात

गोरखपुर से निकली शिव बारात काशी के लिए प्रस्थान कर चुकी है। यह बारात गोरखपुर के सराय क्षेत्र से असुरन चौराहे तक पहुंची, जिसमें श्रद्धालु 10 किलोमीटर से अधिक पैदल चले।

यह यात्रा गोरखपुर से निकलकर बड़हलगंज के रास्ते मऊ और गाजीपुर होते हुए मार्कण्डेय महादेव मंदिर, वाराणसी में जाकर संपन्न होगी।

08:23 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

घोड़े पर सवार होकर पहुंचे भगवान शिव

भगवान शंककर घोड़े पर सवार होकर बारात में पहुंचे। महिलाओं ने विधि-विधान से परछन किया।

08:19 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

300 घोड़ों पर सवार देवी-देवता बारात में शामिल

करीब 300 घोड़ों पर सवार होकर देवी-देवताओं के स्वरूप में सजे कलाकार बारात में में शामिल हो रहे हैं।

08:18 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

नरमुंडों की माला पहनकर शिव बारात में शामिल

नरमुंडों की माला पहने मां काली का स्वरूप धारण किए कलाकार शिव बारात में शामिल हुए। उनके रौद्र रूप ने यात्रा में आकर्षण और भक्ति का विशेष रंग भर दिया।

08:17 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कलाकारों ने विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूप धारण किया

छोटे-छोटे कलाकार विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूप धारण कर शिव बारात में शामिल हो रहे हैं।

यात्रा में लगभग 200 छोटी-बड़ी झांकियां शामिल हैं, जिन्होंने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

08:16 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

शिव स्वरूप में सजे बाल कलाकार

शिव स्वरूप में सजे बाल कलाकार ने हाथ में त्रिशूल धारण कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। पूरा शरीर नीले रंग से सजा हुआ है, जिससे उनका रूप बेहद मनमोहक और दिव्य प्रतीत हो रहा है।

08:14 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

काली स्वरूप कलाकार ने रौद्र रूप धारण किया

शिव बारात में काली स्वरूप कलाकार ने रौद्र रूप धारण कर अद्भुत नृत्य किया।

08:13 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बाल कलाकारों ने एक-दूसरे को माला पहनाई

शिव-पार्वती स्वरूप बाल कलाकारों ने एक-दूसरे को माला पहनाई।

08:12 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

काशी में ऊंट पर बैठकर बारात में शामिल हुए शिवभक्त

ऊंट पर बैठकर भक्त शिव बारात में शामिल हो रहे हैं।

08:11 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

तलवार लहराते हुए कलाकर चल रहे

हाथों में तलवार लहराते हुए कलाकर चल रहे हैं।

07:00 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

काशी में भगवान शिव की पालकी निकाली गई

काशी में महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव की पालकी निकाली गई है। जंगम मठ से होकर यह पालकी दशाश्वमेध घाट की ओर जा रही है। लोग पुष्प वर्षा कर रहे हैं।

06:59 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

काशी से अपडेट दे रहे रिपोर्टर मनीष मिश्रा

06:56 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अयोध्या के नागेश्वर नाथ मंदिर में भक्तों ने किया जलाभिषेक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अयोध्या “बम-बम भोले” के जयकारों से गूंज उठी। लाखों श्रद्धालु दूर-दराज से पहुंचकर सरयू तट पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। स्नान के बाद श्रद्धालु जल लेकर प्राचीन नागेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे, जहां मान्यता है कि इसकी स्थापना भगवान श्रीराम के पुत्र कुश ने की थी।

श्रद्धालु विधि-विधान से जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर मनोकामनाएं मांग रहे हैं। भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर को जोन और सेक्टर में बांटकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। बैरियर लगाकर श्रद्धालुओं को नियंत्रित तरीके से प्रवेश दिया जा रहा है, ताकि सभी भक्त सुरक्षित रूप से स्नान और दर्शन कर सकें।

06:53 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

आगरा में महाशिवरात्रि पर ताजमहल पर गोमूत्र चढ़ाने पहुंचे हिंदूवादी नेता

ताजमहल बनाम तेजोमहालय पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। महाशिवरात्रि पर ताजमहल पर गोमूत्र चढ़ाने पहुंचे हिंदूवादी नेता को पुलिस ने खदेड़ दिया। काफी देर तक पुलिस से नोकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस उन्हें खींचते हुए थाने ले गई। वे कलश में गोमूत्र लेकर ताजमहल पर पहुंचे थे। पढ़ें पूरी खबर…

06:52 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

सांसद रवि किशन ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा की

सांसद रवि किशन ने महाशिविरात्रि के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

05:13 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

वाराणसी में बीएचयू काशी विश्वनाथ मंदिर में शिव भक्तों की भारी भीड़

04:53 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में 2KM लंबी कतार

लखनऊ के प्रमुख शिवालयों में आधी रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मनकामेश्वर मंदिर में रात 12 बजे विशेष भस्म आरती हुई। इसके बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। हरहर महादेव के जयकारे लगाते हुए भक्तों ने महादेव को जलाभिषेक किया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में रात से ही भक्तों के दर्शन के लिए सैलाब उमड़ा है। मंदिर के बाहर 2 किमी तक लंबी लाइनें सुबह से लगी हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर…

04:47 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज के सोमेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे

प्रयागराज के अरैल घाट पर सोमेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। मंदिर के बाहर 1किमी तक लंबी लाइन लगी है। हर तरफ हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं।

04:43 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कानपुर में श्रद्धालु ने सांप का दर्शन किया, गले में लपेटा

महाशिवरात्रि पर आस्था और शिवभक्ति का अनूठा रूप भी देखने को मिला। सपेरे सांप लेकर घूम रहे हैं। कई श्रद्धालु दर्शन कर पैसे चढ़ा रहे हैं। इसी बीच सपेरे ने एक श्रद्धालु के गले में जिंदा सांप पहना दिया। इस बीच श्रद्धालु थोड़ा डरा दिखा।

04:42 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बस्ती में महाशिवरात्रि पर भदेश्वर नाथ मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी

बस्ती के भदेश्वर नाथ शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर को करीब तीन क्विंटल फूलों से सजाया गया। रात 12 बजे कपाट खुलते ही जलाभिषेक शुरू हो गया। देर रात से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। बाबा को 56 भोग अर्पित किए गए। इसके बाद भक्तों ने दूध, जल, बेलपत्र, भांग और धतूरा चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

04:40 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज माघ मेले का ड्रोन VIDEO

04:39 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

9 बजे तक 4 लाख श्रद्धालुओं ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन

04:02 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मुरादाबाद से पहुंचे पीतल कारोबारी, 500 दुकानें ठंडई की लगीं

कारोबारी विशाल कसेरा ने बताया कि 250 करोड़ रुपए का तांबा और पीतल का सामान मुरादाबाद से काशी लाया गया है। इसमें नक्काशीदार कलश, अखंड दीप, पीतल की घंटियां, भगवान शिव की मूर्तियां और शिवलिंग शामिल हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार कीमतों में करीब 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है।

दुकानदारों का अनुमान है कि आज हर दुकान पर 50 क्विंटल से अधिक भांग उपलब्ध है। 500 से ज्यादा ठंडाई की दुकानें हैं, जहां श्रद्धालु दर्शन के बाद प्रसाद के रूप में ठंडाई पी रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि ठंडाई से करीब 10 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होगा। एक गिलास ठंडाई 40 से 50 रुपये में बिक रही है।

वहीं, बनारस की फूल मंडियों में हावड़ा के मदार फूल से लेकर स्थानीय किसानों द्वारा लाए गए गेंदा, दूर्वा, कमल, गुलाब, बेलपत्र और धतूरा की बिक्री तेज रही। अनुमान है कि फूलों और मालाओं का कारोबार 50 से 60 लाख रुपये तक पहुंच गया है।

03:58 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

गोरखनाथ मंदिर में शिवरात्रि पर योगी रुद्राभिषेक किया

सीएम योगी गोरखपुर में हैं। उन्होंने शिवरात्रि पर गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया।

03:56 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

काशी में दुकानदार बोले- बाबा की ठंडाई श्रद्धालुओं को पिलाई जा रही

काशी में दुकानदारों ने बताया कि आज विशेष रूप से बाबा की ठंडाई श्रद्धालुओं को पिलाई जा रही है, जिसमें भांग मिलाई गई है। दर्शन के बाद जो भी श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं, वे श्रद्धा के साथ ठंडाई का सेवन कर रहे हैं।

03:54 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कानपुर में बाबा आनंदेश्वर दूल्हा बने, 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे

महाशिवरात्रि पर कानपुर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। परमट में रात 12 बजे श्री आनंदेश्वर मंदिर में मेंहदी का श्रृंगार हुआ। 1 बजे शिवलिंग को दुल्हे के रूप में सजाया गया। 1.30 बजे रात्रि आरती शुरू हुई। इसके बाद दर्शन के लिए पट खोल दिए गए। बाबा आनंदेश्वर दूल्हे के रूप में श्रद्धालुओं को दर्शन दे रहे हैं।

गंगा घाट से ग्रीन पार्क गेट तक “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से पूरा इलाका गूंज रहा। सुबह 8 बजे तक एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मंदिर प्रशासन का अनुमान है कि देर रात तक 3 लाख से ज्यादा भक्त बाबा आनंदेश्वर का जलाभिषेक करेंगे।

भीड़ को देखते हुए 300 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं और 120 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। प्रवेश और निकास मार्ग अलग किए गए हैं, घाट किनारे भी सुरक्षा बढ़ाई गई है, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन मिल सकें।

4 तस्वीरें देखिए-

आधी रात बाबा आनंदेश्वर की हल्दी रश्म हुई, गर्भगृह को पीले रंग से सजाया गया।

आधी रात बाबा आनंदेश्वर की हल्दी रश्म हुई, गर्भगृह को पीले रंग से सजाया गया।

आनंदेश्वर मंदिर के बाहर आज सुरक्षा बढ़ाई गई है।

आनंदेश्वर मंदिर के बाहर आज सुरक्षा बढ़ाई गई है।

बाबा आनंदेश्वर का आज दूल्हे के रूप में श्रृंगार किया गया है।

बाबा आनंदेश्वर का आज दूल्हे के रूप में श्रृंगार किया गया है।

रात में बाबा आनंदेश्वर की मेहंदी रश्म मनाई गई। गर्भगृह को हरे रंग से सजाया गया।

रात में बाबा आनंदेश्वर की मेहंदी रश्म मनाई गई। गर्भगृह को हरे रंग से सजाया गया।

03:32 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पिता की शराब छोड़ दें, इसलिए बच्ची ने कांवड़ उठाई

अलीगढ़ में 6 साल की वणिका कांवड़ लेकर 50 किमी दूर खेरेश्वर मंदिर पहुंची। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। वणिका ने कहा, “बाबा, मेरे पापा की दारू छुड़ा दो।” उसके पिता दिल्ली में टैक्सी चलाते हैं।

वणिका ने बताया कि वह दिल्ली में रहती है और इन दिनों अलीगढ़ में अपनी नानी के घर आई हुई है। उसकी मौसी हर साल कांवड़ लेकर जाती हैं। जैसे ही वणिका को महाशिवरात्रि के बारे में पता चला, उसने मौसी के साथ कांवड़ यात्रा पर जाने की जिद की। मौसी इसके लिए तैयार हो गईं। इसके बाद शनिवार को वणिका अपनी मौसी के साथ कांवड़ लेकर मंदिर पहुंची और भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

03:11 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज माघ मेले का आज आखिरी स्नान, देखिए तस्वीरें

प्रयागराज माघ मेला का महाशिवरात्रि पर अंतिम पवित्र स्नान है। इस अवसर पर सुबह से ही घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।

प्रशासन के अनुमान के अनुसार, अंतिम स्नान पर 15–20 लाख से अधिक श्रद्धालु स्नान कर सकते हैं। मेला क्षेत्र में स्थित मनकामेश्वर मंदिर, नागवासुकी मंदिर, सोमेश्वर महादेव मंदिर एवं अन्य प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी है।

श्रद्धालु सुबह से ही घाटों पर पहुंचकर गंगा में पवित्र स्नान कर रहे हैं। मंत्रोच्चारण और भक्ति के साथ आस्था की यह परंपरा जारी है।

तस्वीरें देखिए….

श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।

श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।

संगम स्नान के बाद घाट पर मां गंगा की आरती-पूजा की जा रही।

संगम स्नान के बाद घाट पर मां गंगा की आरती-पूजा की जा रही।

मनकामेश्वर मंदिर भव्य रूप से सजाया गया।

मनकामेश्वर मंदिर भव्य रूप से सजाया गया।

03:08 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

वाराणसी के प्रसिद्ध भजन गायक केडी ने गाया भजन, देखें VIDEO

03:08 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर के मुक्तेश्वर नाथ मंदिर सुबह 3 बजे से भक्तों की भीड़

गोरखपुर के मुक्तेश्वर नाथ मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़े हैं। सुबह 3 बजे से ही लाइन लगी हुई है। पुलिस प्रशासन मंदिर परिसर में मौजूद है। लोगों की सभी गतिविधियों पर CCTV और ड्रोन से नजर रखी जा रही है।

03:06 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मेरठ के औघड़नाथ मंदिर भक्तों की लंबी कतार

मेरठ के प्रसिद्ध बाबा औघड़नाथ मंदिर में देर रात से ही शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों की लंबी कतार लगी है। मंदिर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। इसके साथ ही कंट्रोल रूम बनाकर मंदिर की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। तमाम प्रशासनिक अधिकारी भी सुबह से ही मंदिर परिसर में मौजूद हैं।

02:53 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पुलिसवाले भक्तों को काशी की विशेषता बता रहे, देखें VIDEO

02:51 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर कैसा माहौल, तस्वीरों में देखिए

02:49 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अयोध्या के भक्त बोले- भोलेनाथ के दर्शन कर हृदय गदगद हुआ

अयोध्या से दर्शन करने आए ओम प्रकाश चतुर्वेदी ने कहा- भोलेनाथ के दर्शन कर मेरा हृदय गदगद हो गया।

02:45 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

नेपाल से बाबा के दर्शन करने काशी पहुंचा परिवार

नेपाल से आए बेनीप्रसाद परिवार के साथ आए हैं। उनकी पत्नी ने कहा—आज हमारी शादी की 25वीं सालगिरह है। इस मौके पर बाबा के दर्शन करने का सौभाग्य मिला।

02:41 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

काशी में बच्चे यथार्थ ने महामृत्युंजय मंत्र गाया, देखें VIDEO

02:40 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मारियाना बोलीं- शिव को समझने के लिए काशी आई हूं

मारियाना ने कहा- हम यहां शिव को समझने के लिए आए हैं। यहां आकर काफी अच्छा लगा। काशी अद्भुत शहर है।

02:39 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कैलिफोर्निया से आए श्रद्धालु ने कहा-बाबा के दर्शन करके काफी अच्छा लगा

कैलिफोर्निया से आए श्रद्धालुओं ने कहा कि मैं पहली बार काशी आया हूं। मुझे बाबा के दर्शन करके काफी अच्छा लगा। यह बहुत ही सुंदर शहर है।

02:25 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

CM योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि की बधाई दी

02:17 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

दूल्हा स्वरूप में बाबा विश्वनाथ दर्शन दे रहे, अपडेट दे रहे रिपोर्टर अनुज

02:02 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बाब विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा में ATS के कमांडो तैनात

पुलिस कमिश्नर फील्ड में उतर गए हैं। मंदिर की सुरक्षा में ATS के कमांडो तैनात हैं। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। इसी तरह की भीड़ काशी के 500 मंदिरों में भी है।

01:25 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

काशी में अफसरों ने श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए, देखें VIDEO

मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए। इस दौरान भक्तों ने “हर हर महादेव” के जयकारे लगाए।

01:24 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए 5 किलोमीटर लंबी लाइन लगी

बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए 5 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। हर तरफ “हर हर महादेव” की गूंज सुनाई दे रही है। इस बार इंतजाम ऐसा किया गया है कि लाइन में लगने के 25 मिनट के अंदर भक्त गर्भगृह तक पहुंच रहे हैं।

01:21 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बाबा विश्वनाथ को मोर पंखा की माला पहनाई, मंगला आरती की

बाबा विश्वनाथ का फूलों से श्रृंगार किया गया। इसके बाद मोरपंख की माला पहनाई गई। फिर बाबा की मंगला आरती की गई। इसके बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए।

01:16 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

महाशिवरात्रि पर जानिए पूरा कार्यक्रम

01:14 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मंदिर में एंट्री और एग्जिट के लिए 4 गेट

विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश और एग्जिट के लिए 4 गेट हैं। घाट की तरफ से (पूर्वी द्वार) आने वाले भक्त गंगा द्वार से प्रवेश करेंगे। चौक और मैदागिन से आने वाले भक्तों को नंदी द्वार (उत्तरी द्वार), दशाश्वमेध और अन्नपूर्णां की ओर से मंदिर पहुंचने वाले भक्तों को ढूंढीराज गणेश (पश्चिमी द्वार), गौदोलिया चौराहे की ओर से आ रहे श्रद्धालुओं को गेट नंबर 1 के आगे सरस्वती फाटक (दक्षिण) से एंट्री मिलेगी।

01:14 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पूजन विधि

01:13 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अब जानिए कहां और कब निकलेगी प्रमुख शिव बारात

होलियाना अंदाज में निकलेगी शिव बारात महाशिवरात्रि पर काशी की पहचान बन चुकी शिव बरात इस बार पूरी तरह होलियाना अंदाज में निकाली जाएगी। इसमें लोग बनारसी हुड़दंग और सांस्कृतिक उल्लास में नजर आएंगे। इस बार शिव बरात में वृंदावन की लट्ठमार होली, कर्नाटक की हंपी होली, पंजाब की होला मोहल्ला सहित अन्य राज्यों की परंपराओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी।

करीब 45 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के तहत महामृत्युंजय महादेव मंदिर दारानगर से निकलने वाली शिव बरात काशी की गलियों में रंग, मस्ती और ठहाकों के साथ घूमेगी।

इस बार की शिव बरात की खास थीम ‘हर आदमी है टेंशन में, चलो थोड़ा गुदगुदाया जाए’ है। शिव बरात से पहले ही काशी में बाबा भोले की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शाम पांच बजे बारात निकलेगी, 4 किमी का सफर सात घंटे में तय होगा।

01:13 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

तिलभांडेश्वर महादेव से दिन में निकलेगी शिव बरात

महाशिवरात्रि पर काशी तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर से भी भव्य और अलौकिक शिव बरात निकाली जाएगी। यह आयोजन महंत स्वामी शिवानंद गिरि जी महाराज के संरक्षण में और समिति अध्यक्ष राम बाबू यादव एवं कार्यकारिणी अध्यक्ष विजय प्रजापति के नेतृत्व में संपन्न होगा। दोपहर 12 बजे मंदिर से निकलने वाली शिव बारात पांडे हवेली, केदारजी आदि मार्गों से होती हुई सायं 4 बजे पुनः मंदिर प्रांगण में पहुंचेगी।

01:12 AM15 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

यहां खड़ी कर सकते हैं गाड़ी

एडीसीपी अंशुमान मिश्रा ने बताया कि एंग्लो-बंगाली इंटर कॉलेज के अंदर व बाउंड्री के बगल में, खोजवा रोड (चार पहिया 100), द्वारिकाधीश मंदिर शंकुलधारा पोखरा के पास (दो पहिया-200, चार पहिया-200), पीडीआर पार्किंग थाना लक्सा, गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग, बेनियाबाग पार्किंग, जय नारायण इंटर कालेज मैदान पार्किंग, सीएचएस स्कूल मैदान व कमच्छा और खोजवा रोड के किनारे है। उधर,अस्सी एवं ब्रॉडवे की तरफ ब्रॉडवे से रविंद्रपुरी कॉलोनी के सामने सड़के के दोनों तरफ।

वीआईपी पार्किंग रविदास पार्क (दो पहिया-200, चार पहिया- 200), सनातन धर्म इंटर कालेज मैदान पार्किंग (दो पहिया-200), टाउनहॉल पार्किंग मैदान। लहुराबीर चौराहे की तरफ हरिश्चंद्र कॉलेज के सामने बाएं हाथ, शव वाहनों की पार्किंग हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज के सामने, संपूर्णानंद संस्कृत विवि वीसी कार्यालय गेट के पास, राजकीय आईटीआई कॉलेज वीसी आवास के पास, क्वींस इंटर कॉलेज मैदान, चित्रकूट रामलीला मैदान, लकड़मंडी (आयुर्वेदिक अस्पताल के सामने), (चार पहिया-200), (वीवीआईपी चार पहिया वाहन-50) है।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *