सीकर के खाटू श्याम मंदिर में चल रहे बाबा श्याम के फाल्गुनी लक्खी मेले का आज चौथा दिन है। मेले में अब तक करीब 4 लाख श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन कर चुके हैं, जबकि आज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। हालांकि, अभी तक जिगजैग बैरिकेड
.
वहीं मेले के चौथे दिन बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार मेरठ, बंगाल और सूरत से आए देशी और ग्राफ्टेड गुलाबों से किया गया। 21 फरवरी से शुरू हुआ फाल्गुनी मेला 28 फरवरी तक चलेगा।
अब मेले का रंग पूरी तरह जमने लगा है और चारों ओर “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” के जयकारों से वातावरण गूंज रहा है। रींगस, मंढा और पचार की ओर से आने वाले मार्गों पर निशान पदयात्रियों के जत्थे बड़ी संख्या में खाटू की ओर बढ़ रहे हैं। हर उम्र के श्रद्धालु नाचते-गाते, हाथों में पीले निशान थामे, भजनों की धुन पर झूमते नजर आ रहे हैं।
फूलों से मनमोहक श्रृंगार
मेले के चौथे दिन बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार मेरठ, बंगाल और सूरत से आए देशी और ग्राफ्टेड गुलाबों से किया गया। सफेद वस्त्र पर नीले फूलों की कढ़ाई वाला बागा धारण कराए गए श्याम बाबा का दिव्य स्वरूप श्रद्धालुओं को भावविभोर कर रहा है। मंदिर परिसर को लाल, पीले और सफेद कपड़ों से सजाया गया है, जिन पर लटकती घंटियां हवा के संग मधुर संगीत बिखेर रही हैं। थर्माकोल शीट पर गोल्डन गढ़ाई कर आकर्षक सजावट की गई है।

रींगस से खाटू तक श्याम भक्त नंगे पैर आगे बढ़ रहे हैं। हाथों में निशान और लबों पर बाबा श्याम के जयकारे… नजारा देखते ही बनता है।
पदयात्रियों का उत्साह चरम पर
रींगस से खाटू तक बड़ी संख्या में श्याम भक्त नंगे पांव पदयात्रा करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। रास्ते में जगह-जगह भंडारे और सेवा शिविर लगे हैं, जहां श्रद्धालुओं की सेवा की जा रही है। प्राइवेट बसों की हड़ताल के कारण लौटने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा जरूर हो रही है, लेकिन भक्ति और उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही।

दर्शन में सहजता, भीड़ नियंत्रित
अभी भीड़ अपेक्षाकृत कम होने के कारण जिगजैग बैरिकेडिंग नहीं खोली गई है और श्रद्धालुओं को आधे घंटे से भी कम समय में दर्शन हो रहे हैं। मंगलवार होने के कारण मिडवीक में भीड़ सामान्य है, लेकिन अनुमान है कि आज देशभर से एक लाख से अधिक श्रद्धालु खाटू धाम पहुंच सकते हैं। अब तक करीब 4 लाख श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन कर चुके हैं।

रात में और जमेगा रंग
जैसे-जैसे शाम ढलेगी, खाटू में मेले की रंगत और गहरी होती जाएगी। भजनों पर झूमते भक्तों के साथ फाल्गुनी लक्खी मेला आस्था, उत्साह और परंपरा का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रहा है।



—————-
श्याम बाबा के फाल्गुनी मेले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…
जगन्नाथपुरी और 12 ज्योतिर्लिंग की थीम पर सजा खाटूश्याम मंदिर:रींगस से खाटू तक 17 किलोमीटर लंबा पैदल कॉरिडोर बनाया; जानिए-भक्तों के लिए क्या इंतजाम

सीकर जिले में स्थित बाबा खाटूश्यामजी का वार्षिक फाल्गुन मेला आज से शुरू हो गया है। बाबा के दर्शनों के लिए सुबह से भक्तों की भीड़ लगी हुई है। राजस्थान समेत दूसरे राज्यों से भी भक्त दर्शनों के लिए आए हैं।(पूरी खबर पढ़ें)
खाटूश्यामजी के अब तक ढाई लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन:तमिलनाडु, बंगाल और कर्नाटक से आए फूलों से किया शृंगार, मंदिर में सजाया श्याम दरबार

सीकर के खाटूश्यामजी के फाल्गुनी लक्खी मेले में अब तक करीन ढाई लाख लोग बाबा श्याम के दर्शन कर चुके हैं। मेला 21 फरवरी से शुरू हुआ था। मेले के तीसरे दिन सोमवार को वर्किंग-डे होने के कारण भक्तों की भीड़ कुछ कम है। वहीं श्याम बाबा का सफेद गुलाब, मोगरा और विदेशी फूलों से शृंगार किया गया है। मेला 28 फरवरी तक चलेगा।(पूरी खबर पढ़ें)