Sun enters pisces, surya ka dhanu rashi me pravesh, surya ka rashifal, zodiac horoscope, meen sankranti

Actionpunjab
4 Min Read


7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सूर्य कुंभ से मीन राशि में आ गया है। सूर्य के राशि परिवर्तन की तारीख को लेकर पंचांग भेद हैं, कुछ पंचांग में मीन संक्रांति 14 मार्च और कुछ में 15 मार्च को बताई गई है। अब सूर्य अपने गुरु बृहस्पति की राशि मीन में आ गया है। जब सूर्य गुरु की धनु या मीन राशि में रहता है, तब इस समय को खरमास कहा जाता है। खरमास में सूर्य पूजा, नदी स्नान, दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए मीन राशि में सूर्य के आने से सभी 12 राशियों पर कैसा असर हो रहा है…

  • मेष: आपके लिए सूर्य गोचर बारहवें भाव में है, इस कारण खर्चों में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, विशेषकर आंखों और नींद से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आध्यात्मिक कार्यों और विदेश यात्रा से लाभ के योग बनेंगे।
  • वृषभ: ग्यारहवें भाव में सूर्य का आना आपके लिए शुभ रहेगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे और लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
  • मिथुन: करियर के दृष्टिकोण से यह समय उत्तम है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पिता के साथ संबंध में सुधार होगा और सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।
  • कर्क: नौवें भाव में सूर्य के आने से आपको भाग्य का साथ मिलेगा। लंबी दूरी की यात्राएं लाभदायक रहेंगी। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।
  • सिंह: सूर्य आठवें भाव में है, ये समय स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। दैनिक कार्यों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी भी बड़े निवेश से बचें। नई विद्याओं की ओर झुकाव बढ़ सकता है।
  • कन्या: सातवें भाव में सूर्य के आने से वैवाहिक जीवन और व्यापारिक साझेदारी में तनाव आ सकता है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाए रखने की कोशिश करें। व्यापार में पारदर्शिता बनाए रखेंगे, तो बेहतर रहेगा। अहंकार से दूर रहें।
  • तुला: छठे भाव में सूर्य के आने से शत्रुओं को पराजित करने में सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले पक्ष में आ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अच्छा है।
  • वृश्चिक: पांचवें भाव में सूर्य है। आने वाला समय शिक्षा और प्रेम संबंधों में मिश्रित फल देगा। बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। शेयर बाजार या सट्टेबाजी से दूर रहना बेहतर है। निर्णय लेते समय भावनाओं के बजाय बुद्धि का प्रयोग करें।
  • धनु: चौथे भाव में सूर्य पारिवारिक अशांति का कारण बन सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता घर पर समय देने में बाधा डाल सकती है।
  • मकर: तीसरे भाव में सूर्य आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि करेगा। छोटे भाई-बहनों के साथ मतभेद हो सकते हैं, समझदारी से काम लें। छोटी यात्राएं लाभकारी सिद्ध होंगी।
  • कुंभ: दूसरे भाव में सूर्य वाणी में कठोरता ला सकता है, जिससे परिवार में वाद-विवाद संभव है। संचित धन खर्च करने से बचें। खान-पान की आदतों में सुधार करें, ताकि स्वास्थ्य ठीक रहे।
  • मीन: सूर्य इसी राशि में है। इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और नेतृत्व करने की स्थिति में रहेंगे। स्वभाव में थोड़ा क्रोध और चिड़चिड़ापन आ सकता है। खुद को शांत रखें। सोच-समझकर निर्णय लें, जल्दबाजी न करें।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *