Hansi Farmer Cyber Fraud | Rs 2.39 Lakh Lured by Facebook Friend

Actionpunjab
3 Min Read



हांसी जिले के कागसर गांव निवासी एक किसान से फर्जी फेसबुक आईडी के माध्यम से 2 लाख 39 हजार रुपए की ठगी की गई है। आरोपी ने खुद को परिचित बताकर किसान का भरोसा जीता और फिर विभिन्न तरीकों से यह राशि ठग ली। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर

.

पुलिस को दी शिकायत में किसान बसाऊ गिरी ने बताया कि वह खेती-बाड़ी का काम करते हैं। 12 मार्च को उनकी फेसबुक आईडी ‘बसाऊ कागसर’ के मैसेंजर पर ‘मीतू रायथल’ नाम की आईडी से मैसेज आने लगे।

उन्हें लगा कि उनका पड़ोसी ही उनसे बात कर रहा है। बातचीत के दौरान, आरोपी ने उन्हें विश्वास दिलाया कि उसने उनके बैंक खाते में 10 लाख 40 हजार 600 रुपए भेज दिए हैं और यह राशि जल्द ही उनके खाते में आ जाएगी।

ठग ने 2.39 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए

इसके बाद, आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए एक बैंक खाता भेजा और 2 लाख 45 हजार रुपए जमा कराने को कहा। पीड़ित ने विश्वास में आकर पहले 1 लाख 47 हजार रुपए कैश उसके बैंक खाते में जमा करवा दिए। बाद में, अलग-अलग बहानों से और पैसे मांगते हुए, आरोपी ने पीड़ित से यूपीआई के माध्यम से 35 हजार, 15 हजार, 30 हजार और 12 हजार रुपए भी ट्रांसफर करवा लिए।

परिचित के घर जाने पर खुला भेद

अगले दिन, जब पीड़ित ने बैंक जाकर जांच करवाई, तो पता चला कि उनके खाते में कोई राशि नहीं आई है। इसके बाद उन्होंने संबंधित व्यक्ति के घर जाकर जानकारी ली, तब उन्हें पता चला कि उनकी फेसबुक आईडी हैक हो चुकी है और किसी अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी आईडी बनाकर यह ठगी की है।

पुलिस ने केस दर्ज किया

पीड़ित ने तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से साइबर ठगी के मामलों में सतर्क रहने और किसी भी अनजान लिंक या व्यक्ति पर बिना पुष्टि के भरोसा न करने की अपील की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *