Vrindavan Maharishi Gautam Shobhayatra Parade

Actionpunjab
3 Min Read


5 किलोमीटर के रास्ते में शोभायात्रा पर जगह जगह पुष्प वर्षा की गयी तो शहर वासियों ने स्थान स्थान पर आरती की

न्याय शास्त्र के प्रणेता और सप्त ऋषियों में से एक महृषि गौतम की जयंती के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन वृंदावन में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। महृषि गौतम सेवा समिति द्वारा निकाली गयी इस शोभायात्रा में दो दर्जन से ज्यादा झांकियां शा

.

पूजा अर्चना के बाद शुरू हुई शोभायात्रा

सोमवार की देर शाम महृषि गौतम सेवा समिति द्वारा वृंदावन के विद्यापीठ इंटर कॉलेज से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा की शुरुआत से पहले नगर निगम के उप सभापति मुकेश सारस्वत, ब्लॉक प्रमुख पन्नालाल गौतम,शिक्षाविद योगेश गौतम आदि ने महृषि गौतम के छवि चित्र का पूजन अर्चन किया। इसके बाद शोभायात्रा शुरू हुई। इस दौरान आयोजकों ने शोभायात्रा में शामिल सभी लोगों का पटका पहनाकर सम्मान किया।

शोभायात्रा की शुरुआत से पहले महृषि गौतम के छवि चित्र का पूजन अर्चन किया

शोभायात्रा की शुरुआत से पहले महृषि गौतम के छवि चित्र का पूजन अर्चन किया

दिल्ली,महाराष्ट्र से आये बैंड

विद्यापीठ इंटर कॉलेज से शुरू हुई शोभायात्रा में दिल्ली,,मथुरा,आगरा के अलावा महाराष्ट्र के नासिक से भी बैंड आये। भगवान के भजन गाते चल रहे बैंड की धुन पर वृंदावन दर्शन करने आये श्रद्धालु जमकर झूमे। शोभायात्रा में शामिल झांकियों में एक से बढ़कर एक झांकी शामिल रही। भगवान भोले की झांकी में शिव के तीसरे नेत्र से अग्नि निकलती दिखाई दी तो अलीगढ की काली जमकर खेली। शोभायात्रा में अयोध्या में विराजमान भगवान राम की झांकी भी शामिल हुई।

अयोध्या में विराजमान भगवान राम की झांकी

अयोध्या में विराजमान भगवान राम की झांकी

भगवान भोले की झांकी में शिव के तीसरे नेत्र से अग्नि निकलती दिखाई दी

भगवान भोले की झांकी में शिव के तीसरे नेत्र से अग्नि निकलती दिखाई दी

जगह जगह हुई आरती

महर्षि गौतम की शोभायात्रा विद्यापीठ स्कूल से शुरू होकर किशोरपुरा,शक़्कर सिंधी,सब्जी मंडी,प्रताप बाजार,रेतिया बाजार,लोई बाजार,बनखंडी,अठखंभा,बांके बिहारी मंदिर,गोवर्धन गेट होते हुए वापस विद्यापीठ स्कूल पहुंची। 5 किलोमीटर के रास्ते में जगह जगह पुष्प वर्षा की गयी तो शहर वासियों ने स्थान स्थान पर आरती की। महृषि गौतम की जयंती के अवसर पर चल रहे चार दिवसीय उत्सव का सोमवार को समापन होगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *