Elderly woman’s leg amputated body found at Marwar junction in Pali, suspected murder for jewelry, 01 April 2026

Actionpunjab
3 Min Read


पाली में 65 साल की बुजुर्ग महिला की जंगल में लाश मिली है। महिला के पैरों को बेरहमी से काटा गया। शुरुआती जांच में आशंका है महिला की हत्या की गई और गहने नहीं निकलने पर उसके पैरों को काटकर लुटेरे गहने ले गए।

.

गंभीरता को देखते हुए एसपी मोनिका सैन भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामला पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के काराड़ी गांव का है।

पुलिस के अनुसार- काराड़ी गांव निवासी 65 साल की प्यारी देवी पत्नी रामलाल दोपहर की करीब 12 बजे घर से निकली थी। वह देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

इस दौरान ग्रामीणों को शाम को गांव में नाडी के पास जंगल में उसकी बॉडी मिली और उसके पैर निर्मम तरीके से कटे हुए थे। गले भी चोट के निशान थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

गहनों के लिए पैर काटने की आशंका पुलिस को आशंका है कि लूट के इरादे से आए बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को अकेला देखकर उसकी हत्या की। उसके पैरों में पहने नहीं निकले तो उसके पैर काटकर गहने लेकर भाग गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मोनिका सैन भी मौके पर पहुंची और मारवाड़ जंक्शन एसएचओ राजेन्द्रसिंह पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

पहले भी ऐसी हो चुकी है वारदात बता दें कि मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में कुछ साल पहले भी एक बुजुर्ग महिला की बॉडी इसी हालत में मिली थी। उसके भी पैर कटे हुए थे। जांच में सामने आया था कि बदमाशों ने पैर में पहने गहने नहीं खुलने पर महिला की नृशंस हत्या की थी।

ये खबर भी पढ़िए…

महिला के पैर काटकर 2.5 किलो चांदी के कड़े लूटे:गला रेतकर हत्या की, घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगाया

सवाई माधोपुर में चांदी के कड़ों के लिए 65 साल की महिला बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने पहले महिला का गला काटा, इसके बाद दोनों पैर काटकर अलग कर दिए। पूरी खबर पढ़िए

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *