रेवाड़ी के होटल में गुरुग्राम के युवक ने किया सुसाइड:फांसी पर लटका मिला शव, सुबह आकर ठहरा, शाम को करना था चेकआउट

Actionpunjab
3 Min Read




रेवाड़ी में रेलवे रोड के एक होटल में ग्रुरुग्राम के एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक के सुसाइड से होटल में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो युवक फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान गुरुग्राम जिले के गांव खेड़की निवासी 24 वर्षीय नरेश कुमार के रुप में हुई है। युवक सुबह 10 बजे होटल में पहुंचा और शाम को चेकआउट करना था। जब चेकआउट नहीं किया तो होटल कर्मियों ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खोलने पर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तोड़ा तो युवक फांसी के फंदे पर लटकता मिला। शहर पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को देकर मामले की जांच शुरू कर दी। अभी सुसाइड नोट मिलने की भी सूचना नहीं है। बेड पर स्टूल रखकर लगाया फंदा गुरुग्राम के गांव खेडकी निवासी 24 वर्षीय नरेश कुमार ने सुबह 10 बजे रेलवे रोड के होटल में कमरा लिया। उसे शाम को होटल छोड़ना था। होटल में नरेश कमरा नंबर 405 में ठहरा था। चेकआउट नहीं करने पर सुसाइड का पता चला। नरेश ने अंगौछे का फंदा बनाया और बेड पर स्टूल रखकर फांसी लगा ली। जेब में मिली बाइक पार्किग की पर्ची जानकारी के अनुससार नरेश सुबह गांव से बाइक पर सवार होकर धारूहेड़ा पहुंचा था। धारूहेड़ा पार्किग में बाइक खड़ी कर रेवाड़ी आया। जहां उसने होटल में कमरा किराए पर लिया और अंगौछे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस को परिजनों का इंतजार घटना की सूचना के बाद शहर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन रेवाड़ी नहीं पहुंच पाए थे। शहर थाना ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मृतक के पास सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार के पहुंचने के बाद ही सुसाइड को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *