Mohali Lady Security Guard Harassment

Actionpunjab
4 Min Read


महिला ने मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। – फोटो एआई जनरेटेड है।

मोहाली जिले के एक शिक्षण संस्थान में तैनात एक महिला सिक्योरिटी गार्ड ने मानसिक उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उसने आरोप लगाया है कि संस्थान में कार्यरत असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर (ASO) ने उसे लंबे समय तक वॉट्सऐप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजकर

.

महिला का कहना है कि चेतावनी देने के बावजूद आरोपी हरकतें करता रहा। इससे परेशान होकर जब अपने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की तो आरोपी ने अपनी गलती मानकर वहां से नौकरी छोड़ दी। अब वह अनजान नंबरों से फोन करता है और ड्यूटी से लौटते समय रास्ते में पीछा करता है।

इस मामले में खरड़ पुलिस ने रूपनगर के रहने वाले आरोपी जगतार सिंह के खिलाफ धारा 354 और 509 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

महिला ने पुलिस को ये शिकायत दी…

  • 2022 से कर रहा परेशान: पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि वह एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करती है। जबकि, आरोपी उसका सीनियर था। वह 4 साल से उसे परेशान कर रहा है। यह सिलसिला 2022 से शुरू हुआ। पहले आरोपी उसे वॉट्सऐप पर गुड मार्निंग का मैसेज भेजता था, लेकिन कुछ समय से आई लव यू और दिल की रोमांटिक तस्वीरें भेजना शुरू कर दीं।
  • ड्यूटी बदली तो वहां भी पहुंच गया: महिला ने बताया- कुछ दिनों बाद उसकी ड्यूटी बदली तो आरोपी उसकी ड्यूटी वाली जगह पर पहुंच गया। मैंने उससे कहा कि सर आप मेरे सीनियर हो। मैं आपकी बहुत इज्जत करती हूं, लेकिन आपकी ये गलत हरकतें बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके बाद भी आरोपी नहीं रुका। इस वजह से मैं काफी परेशानी में आ गई।
  • जहां जाती वहीं पहुंच जाता: पीड़िता ने बताया- साल 2025 में अगस्त व सितंबर महीने में आरोपी ने मुझसे आकर कहा कि मैडम जी पहले प्यार की रिक्ववेस्ट भेजी थी। इतना टाइम हो गया, अब तो मान जाओ। इसके बाद आरोपी मेरी ड्यूटी का पता कर उस जगह पहुंच जाता था, जहां मेरी ड्यूटी होती थी।
  • 2025 में एकांत में मिलने के लिए दबाव बनाने लगा: पीड़िता बोली- 8 अक्टूबर 2025 को आरोपी ने वॉट्सऐप पर रिकॉर्डिंग भेजी और कहा कि आपको पसंद करता हूं। आपसे एकांत में मिलना चाहता हूं और शारीरिक संबंध बनाना चाहता हूं। फिर 10 अक्टूबर को रिकॉर्डिंग भेजकर कहा कि आपसे जो बातें कहीं है, उसका आपने जवाब नहीं दिया। फिर उसका मेसेज आया कि जो मैंने कहा है, उस पर ध्यान दो।
  • अफसर के सामने अपनी गलती कबूली, लेकिन माना नहीं: महिला ने बताया- इसके बाद मैंने ये सारी बात चीफ सिक्योरिटी अफसर को बताई। आरोपी को वहां बुलाया तो आरोपी ने अपनी गलती कबूली और यूनिवर्सिटी छोड़ने की बात कही। इस फैसले से मुझे राहत मिली, लेकिन अभी दोबारा मुश्किल शुरू हो गई। आरोपी अज्ञात नंबरों से कॉल करता है। ड्यूटी से आते जाते समय मेरा पीछा करता है।

पीड़िता और आरोपी दोनों शादीशुदा

पीड़ित महिला शादीशुदा है। वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर अपने परिवार को पाल रही है। वहीं, आरोपी भी शादीशुदा है। महिला का आरोप है कि वह सभी महिलाओं पर गंदी नजर रखता है। उसके इस बर्ताव से कई महिलाएं परेशान थीं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *