इस समारोह में प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सांगवान समारोह के मुख्य अतिथि रहे।
रोहतक जिले में सांपला के चौधरी छोटूराम महिला महाविद्यालय में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह 2026 का आयोजन किया गया। इस समारोह में कुल 61 छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा द
.
एनआरएस राजकीय महाविद्यालय (रोहतक) के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सांगवान समारोह के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर प्रयास करते हुए सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

चीफ गेस्ट का स्वागत करते हुए कॉलेज स्टाफ।
61 विद्यार्थियों को किया सम्मानित
इस अवसर पर, 61 विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता, एनएसएस के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक, एनसीसी के श्रेष्ठ कैडेट और सत्र 2025-26 में खेल-कूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कॉलेज स्टाफ और गेस्ट के साथ स्टूडेंट्स।
समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना की। विजेताओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी गई। यह आयोजन छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना।