Man Dies After Being Hit By Train On Narnaul Railway Line

Actionpunjab
2 Min Read


रेवाड़ी34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मृतक के हाथ पर गुदा ॐ नमः शिवाय व बंधा कलवा। - Dainik Bhaskar

मृतक के हाथ पर गुदा ॐ नमः शिवाय व बंधा कलवा।

रेवाड़ी में नारनौल रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है। एक हाथ पर ॐ नमः शिवाय लिखा होने के साथ कलवा भी बंधा हुआ है। एक टांग पर घुटने के पास पट्‌टी बंधी मिली। सूचना के बाद जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। कोई दस्तावेज नहीं मिलने से मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पहचान के लिए शवगृह में रखा गया है।

रेवाड़ी- खोरी स्टेशन के पास हादसा

जांच अधिकारी एसआई सतपाल ने बताया कि हादसा रेवाड़ी और खोरी स्टेशन के बीच हुआ। रेलवे लाइन पर शव पड़ा देख लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। उन्होंने बताया कि एक्सीडेंट में चेहरा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई। कपड़ों और हाथ पर बंधे कलवे और लिखे ॐ नमः शिवाय व कपड़ों से पहचान करवाने का प्रयास किया जाएगा। मृतक की उम्र करीब 50 साल है।

72 घंटे तक किया जाएगा इंतजार

उन्होंने बताया कि मृतक स्काई ब्लू रंग की शर्ट,नेवी बलू रंग की लोअर , पुरानी हवाई चप्पल पहने हुए हैं। मृतक के एक पांव में पंजों के पास पट्टी बंधी हुई है। अगले 72 घंटे तक शव की पहचान करवाने के प्रयास किया जाएगा। यदि निर्धारित अवधि में पहचान नहीं हुई तो शव अंतिम संस्कार के लिए नगर परिषद को सौंप दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *