गोंडा5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

गोंडा में सरयू नहर में नहाते समय बहे 21 वर्षीय मोहम्मद कैफ की तलाश में आज रविवार सुबह से ही SDRF ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार देर शाम भीषण गर्मी से बचाव के लिए नहर में नहाने गए कैफ पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण बह गए थे।
लखनऊ से गोंडा पहुंची SDRF की टीम ने 15 घंटे बाद यह अभियान शुरू किया। अब तक लगभग 1 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में तलाश की जा चुकी है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। SDRF की टीमें लगातार अलग-अलग स्थानों पर मोहम्मद कैफ की तलाश कर रही हैं।


स्थानीय गोताखोरों और लोगों की भी मदद ली जा रही है। मोहम्मद कैफ को ज्यादा दूर तक बहने से रोकने के लिए सरयू नहर में पानी को पूरी तरह से बंद करवा दिया गया है। मोहम्मद कैफ धानेपुर थाना क्षेत्र के बग्गी रोड स्थित आलमगीर की फर्नीचर दुकान पर काम करते थे। काम के बाद ही वह गर्मी से राहत पाने के लिए नहर में नहाने गए थे। उन्हें तैरना नहीं आता था। परिवार पिछले 15 घंटों से परेशान है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गोंडा जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि SDRF की टीम ने मोहम्मद कैफ की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया है। शव मिलने के बाद जो भी सरकार के नियम होंगे उसके हिसाब से आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाएगी अभी तक फिलहाल बॉडी नहीं मिली है लखनऊ से एसडीआरएफ की टीम को आना था इसलिए देर हुआ है। हमारे विभाग के भी लोग राजस्व विभाग के भी लोग मौके पर हैं पुलिस प्रशासन के भी लोग मौके पर है।
