Road Widening & Line Shifting On Saturday

Actionpunjab
3 Min Read


अभिजीत सिंह | गोरखपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर में सड़क चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग, नए ट्रांसफार्मर लगाने और जर्जर तार-पोल बदलने के कार्य को लेकर शनिवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली निगम अलग-अलग उपकेंद्रों से जुड़े फीडरों पर काम कराएगा। इसके कारण कहीं तीन घंटे तो कहीं पांच घंटे तक बिजली कटौती रहेगी।

बिजली निगम ने उपभोक्ताओं से कहा है कि कटौती से पहले पानी भरने सहित जरूरी काम पूरे कर लें। बिजली से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

बक्शीपुर के चार फीडरों पर पड़ेगा असर बक्शीपुर और बक्शीपुर न्यू उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी दीवान बाजार, बक्शीपुर, अलीनगर और जटाशंकर फीडर की सप्लाई सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान सड़क चौड़ीकरण से जुड़े बिजली लाइन के कार्य पूरे किए जाएंगे।

शाहपुर में बदले जाएंगे जर्जर तार और पोल शाहपुर उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी विष्णु मंदिर फीडर के अंतर्गत दिवाकर गली क्षेत्र में जर्जर तार-पोल बदलने के साथ अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। इसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

राप्तीनगर न्यू के दो फीडर रहेंगे बंद 33/11 केवी राप्तीनगर न्यू उपकेंद्र के 11 केवी करीमनगर और रेल विहार फीडर पर सड़क चौड़ीकरण से जुड़े कार्य होंगे। इसके कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।

राप्तीनगर उपकेंद्र के 11 केवी फेस तीन, बशारतपुर, मोतीपोखरा और इंडस्ट्रियल स्टेट उपकेंद्र के 11 केवी पश्चिमी फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान लाइन शिफ्टिंग और जरूरी मरम्मत का काम किया जाएगा।

खजांची फीडर पर लगाया जाएगा नया ट्रांसफार्मर मेडिकल कॉलेज ओल्ड उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी खजांची फीडर पर नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य होगा। इसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *