37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

प्रणित मोरे रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ (2025) में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए थे।
कॉमेडियन प्रणित मोरे ने ‘370 की बिरयानी’ वाले वीडियो को लेकर माफी मांगी है। उन्होंने शनिवार को अपना वीडियो मैसेज जारी किया। इसमें कहा कि वे लंबे समय से इस मुद्दे पर बात करना चाहते थे, लेकिन उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड था।
प्रणित ने कहा कि 370 की बिरयानी वाले वीडियो के बाद उनसे लोग काफी नफरत कर रहे थे। उन्होंने माना कि वे इसके हकदार हैं। उनके मुताबिक, शो के दौरान एक व्यक्ति ने कई आपत्तिजनक बातें कही थीं। लोग हंस रहे थे, जिससे वे भी माहौल में बह गए और सही फैसला नहीं ले पाए। बता दें कि आपत्तिजनक बातें ऑडियंस में बैठे हिमांशु जांगड़ा ने कही थीं।

प्रणित मोरे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो अपलोड कर माफी मांगी।
प्रणित बोले- मुझे उसी वक्त रोकना चाहिए था
प्रणित ने माना कि वे चाहते तो उस व्यक्ति को तभी रोक सकते थे या विरोध कर सकते थे। लेकिन ऐसा न करके उन्होंने उसे एक प्लेटफॉर्म दिया, जिससे मामला और बढ़ गया। प्रणित ने कहा कि इससे जिन लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, उनसे वे माफी मांगते हैं।
लोगों से एक और मौका देने की अपील
प्रणित ने यह भी कहा कि वे मामले में चल रही लीगल प्रोसीडिंग में अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से उन्हें एक और मौका देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस घटना से उन्हें सीख मिली है और वे खुद पर काम कर रहे हैं। भविष्य में उनके कंटेंट और काम में भी यह बदलाव देखने को मिलेगा।

दर्शक ने शो में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी
प्रणित मोरे के शो में दर्शक हिमांशु जांगड़ा ने कहा था कि उन्होंने एक महिला को करीब ₹370 की चिकन बिरयानी खिलाई थी और जब महिला ने उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा, तो उन्हें अपने खर्च की भरपाई के रूप में फिजिकल इंटिमेसी की उम्मीद थी।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिमांशु और प्रणित की आलोचना हुई। हिमांशु गुरुग्राम की जिस डिजाइन और मार्केटिंग एजेंसी में काम करते थे, उसने इस विवाद के बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें..

गुरुग्राम में हुए प्रणित के शो के दौरान दर्शक हिमांशु जांगड़ा ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
वहीं ‘370 रुपए की बिरयानी’ वाले वीडियो के बाद प्रणित मोरे के शो का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें सेजल पवार नाम की एक MBBS स्टूडेंट के कमेंट की भी आलोचना हुई। सेजल ने कहा था कि वे और उनके साथी कॉलेज में पुरुषों की डोनेट की गई बॉडी के प्राइवेट पार्ट्स को देखकर उनका मजाक उड़ाते थे। विवाद बढ़ने के साथ सेजल ने भी माफी मांगी थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

साइबर पुलिस ने FIR दर्ज की
महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने कॉमेडियन प्रणित मोरे, हिमांशु जांगड़ा, डॉ. सेजल पवार और इसमें शामिल अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। वहीं, शो के वीडियो के लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि देश का संविधान सबको अभिव्यक्ति की आजादी देता है, लेकिन मनोरंजन के नाम पर सामाजिक मर्यादा को लांघना सही नहीं है। पूरी खबर यहां पढ़ें..
