Woman Dead, Husband Son Critically Injured NH-23

Actionpunjab
2 Min Read



करौली में मासलपुर चुंगी के पास शनिवार रात हुए एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। इस दुर्घटना में महिला का पति और 10 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है।

.

जानकारी के अनुसार कुड़गांव थाना क्षेत्र के कांचरौदा गांव निवासी लहरी मीणा अपनी पत्नी सुमन और बेटे अंकुश के साथ बाइक से नहरगढ़ स्थित ससुराल जा रहे थे। वे परिवार में एक बच्चे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने वाले थे।

पिता-बेटा गंभीर हालत में जयपुर रेफर इसी दौरान करौली-मासलपुर चुंगी क्षेत्र में NH-23 पर भद्रावती पुल के पास उनकी बाइक की एक जीप से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सुमन, लहरी मीणा और अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने सुमन को मृत घोषित कर दिया। लहरी मीणा और उनके बेटे अंकुश की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें जयपुर रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतका का शव अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *