Pankaj Tripathis Brother Attacked, Referred to PMCH

Actionpunjab
3 Min Read


बिहार के गोपालगंज में एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई विजेंद्र नाथ पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। इस घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) रेफर किया गया है।

.

घटना बरौली थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव की है। विजेंद्र नाथ तिवारी रविवार देर शाम अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान आरोपी राजेश साह आया और अचानक विजेंद्र पर वार किया। हमले में वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।

विजेंद्र नाथ को तुरंत सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने हालत को देखते हुए उन्हें पटना AIIMS रेफर कर दिया। आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हमले के बाद की 2 फोटोज…

पंकज त्रिपाठी के भाई विजेंद्र नाथ पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया।

पंकज त्रिपाठी के भाई विजेंद्र नाथ पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया।

विजेंद्र नाथ तिवारी की पीठ, गर्दन के नीचे और कंधे पर वार किए गए।

विजेंद्र नाथ तिवारी की पीठ, गर्दन के नीचे और कंधे पर वार किए गए।

जमीनी विवाद में हमले की आशंका

डॉक्टर एके मिश्रा ने बताया कि पीठ पर आधा इंच, एक कंधे पर एक इंच और दूसरे कंधे पर आधा इंच जख्म है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।

पुलिस ने पीड़ित और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। सदर SDPO- 2 राजेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले विजेंद्र नाथ तिवारी अपने घर के पास मिट्टी भरवाए थे, जिसके बाद जमीन को लेकर विवाद हुआ था।

इसी बीच रविवार को आरोपी राजेश ने विजेंद्र नाथ पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी राजेश साह के पिता महेश साह से विजेंद्र नाथ का विवाद था। इस विवाद में महेश जेल भी जा चुका था। राजेश पिता के जेल जाने का बदला लेना चाहता था।

पंकज की टीम ने बताया- गांव के व्यक्ति ने ही हमला किया

मामले को लेकर दैनिक भास्कर ने पंकज त्रिपाठी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ आया।

वहीं एक्टर की टीम से बात हुई। टीम ने फोन पर बड़े भाई पर हमले की पुष्टि करते हुए कहा, ‘जानकारी सही है। पंकज सर का फोन फिलहाल स्विच ऑफ है। पंकज सर की पत्नी ने बताया कि घटना गांव में हुई है। वहीं के व्यक्ति ने ही हमला किया और बड़े भाई अभी पटना के अस्पताल में भर्ती हैं। मामले की पुलिस जांच कर रही है, इसलिए फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते।’

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *