Car Thief Arrested After 1000 CCTV Checks

Actionpunjab
3 Min Read



जयपुर वेस्ट पुलिस ने वाहन चोरी के एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कुख्यात वाहन चोर कुंजीलाल गुर्जर उर्फ बन्ने सिंह (38) को गिरफ्तार किया है। आरोपी सवाई माधोपुर जिले के बाटोदा थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ 60 से अधिक आपराधिक मामले

.

डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि चित्रकूट निवासी सयानारायण यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8 जून की रात उनके घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो एस-11 क्लासिक कार अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में चोर एक टाटा अल्ट्रोज कार के साथ वारदात को अंजाम देते दिखाई दिए। चोरों ने वाहन में लगे जीपीएस उपकरण को भी निकाल दिया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों के डाटा का अध्ययन किया। करीब 1000 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को कुख्यात वाहन चोर कुंजीलाल गुर्जर उर्फ बन्ने सिंह की संलिप्तता के संकेत मिले।

पुलिस ने लगातार दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दीपावली के बाद जेल से छूटा था और इसके बाद अपने साथी अमोल मीणा उर्फ मनोहरी के साथ मिलकर वाहन चोरी की वारदातें करने लगा। आरोपियों ने पहले सांगानेर क्षेत्र से टाटा अल्ट्रोज कार चोरी की और बाद में दिल्ली सहित विभिन्न स्थानों से वाहन चुराए। आरोपी ने चित्रकूट से स्कॉर्पियो चोरी करने और 10 जून को भीलवाड़ा से एक अन्य स्कॉर्पियो चोरी करने की बात भी स्वीकार की है।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चित्रकूट क्षेत्र से चोरी हुई स्कॉर्पियो और सांगानेर से चोरी की गई टाटा अल्ट्रोज कार बरामद कर ली है। पुलिस अन्य चोरी के वाहनों की बरामदगी और फरार आरोपी अमोल मीणा की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कुंजीलाल गुर्जर उर्फ बन्ने सिंह के खिलाफ जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, जोधपुर, सवाई माधोपुर सहित विभिन्न जिलों में वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में दर्जनों मामले दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी के वाहनों के नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *