सहारनपुर के थाना नागल क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित एक महिला अस्पताल में मंगलवार को हरियाणा के सोनीपत से पहुंची। पीसीपीएनडीटी (PCPNDT) टीम कार्रवाई कर रही थी, तभी भाकियू (टिकैत) के कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने टीम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कार्यकर्ताओं
.

हंगामा करते हुए भाकियू।
दरअसल, सोनीपत की पीसीपीएनडीटी टीम को लिंग जांच करने की शिकायत मिली थी। हरियाणा की टीम ने एक महिला को डिकोय बनाकर भेजा। एक पुरुष को भी साथ भेजा गया। टीम ने दोनों का पीछा किया। वहां से गर्भवती महिला को अस्पताल में मौजूद अल्ट्रासाउंड रूम में ले जा गया। जैसे ही उसकी जांच करने लगे तभी टीम भी अल्ट्रासाउंड सेंटर में घुस गई। जांच करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने अस्पताल में मौजूद अल्ट्रासाउंड मशीन को अपने कब्जे में ले लिया।
टीम ने सुबह करीब नौ बजे से अस्पताल के चिकित्सकीय स्टाफ और कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की। जांच की प्रक्रिया कई घंटों तक चलती रही। दोपहर बाद इस कार्रवाई की जानकारी भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं को मिली। इसके बाद संगठन के जिला अध्यक्ष नरेश स्वामी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए।
भाकियू कार्यकर्ताओं का आरोप है कि टीम को आवश्यक कार्रवाई कर लौट जाना चाहिए था, जबकि घंटों तक कर्मचारियों से पूछताछ कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जांच अपनी जगह है, लेकिन कर्मचारियों के साथ अनावश्यक सख्ती और लंबे समय तक पूछताछ उचित नहीं है।
स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि टीम ने खुद को अस्पताल के एक कमरे में बंद कर लिया है। कुछ कार्यकर्ताओं ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास भी किया, हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर उन्हें शांत कराया। इसके बाद कार्यकर्ता अस्पताल के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए और टीम के रवैये के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। अस्पताल की चिकित्सक भाकियू के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के छोटे भाई की पत्नी हैं। इसी वजह से संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम विजय प्रताप सिंह, सीओ देवबंद शैलेंद्र प्रताप सिंह, सीओ मुकेश त्यागी सहित देवबंद, नागल, गागलहेड़ी, बड़गांव और अन्य थानों की पुलिस मौके पर तैनात रही। देर शाम तक पीसीपीएनडीटी टीम अस्पताल के भीतर जांच में जुटी रही, जबकि बाहर भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना जारी है।