Kolkata Godown Collapse Video | Taratala Construction Site Accident Rescue Photos Update

Actionpunjab
6 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • Kolkata Godown Collapse Video | Taratala Construction Site Accident Rescue Photos Update

कोलकाता12 मिनट पहलेलेखक: एजेंसी इनपुट्स के साथ शुभम बोस

  • कॉपी लिंक
हादसा तारातला इलाके में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर हुआ है। - Dainik Bhaskar

हादसा तारातला इलाके में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर हुआ है।

दक्षिण कोलकाता के तारातला ट्रांसपोर्ट डिपो के पास बुधवार दोपहर 1.30 बजे निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक गिर गया। घटना में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। 50 से 55 लोगों के दबे होने की आशंका है।

मलबे में दबे 13 लोगों का रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा चुका है। इनमें से 9 घायलों को इलाज के लिए एसएसकेएम अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के वक्त गोदाम में कंक्रीट ढलाई का काम चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, रेस्क्यू में कोलकाता पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप, सिविल डिफेंस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज और सेना भी जुटी है।

मलबे और लोहे की रॉड को हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई है। गैस कटर से लोहे की छड़ों को काटा जा रहा है। मलबे में दबे मजदूरों-कर्मचारियों की चीखें भी सुनाई दे रही हैं, उनके जल्द से जल्द रेस्क्यू के प्रयास जारी हैं।

घटना से जुड़ी 11 तस्वीरें…

गोदाम का शेड गिरने की 2 तस्वीरें

घटना दोपहर करीब 1.30 बजे की है जब निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक गिर गया।

घटना दोपहर करीब 1.30 बजे की है जब निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक गिर गया।

गोदाम में लोहे की बड़ी पोल और टीन का शेड लगाया गया था।

गोदाम में लोहे की बड़ी पोल और टीन का शेड लगाया गया था।

रेस्क्यू की 4 तस्वीरें

शेड और मलबे में 50-55 लोगों के दबे होने की आशंका है जिनको रेस्क्यू किया जा रहा है।

शेड और मलबे में 50-55 लोगों के दबे होने की आशंका है जिनको रेस्क्यू किया जा रहा है।

शेड और गोदाम के मलबे में दबे लोगों को लोहे की पोल हटाकर ढूंढा जा रहा है।

शेड और गोदाम के मलबे में दबे लोगों को लोहे की पोल हटाकर ढूंढा जा रहा है।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग और एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग और एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी।

पुलिस के साथ सेना भी घटनास्थल पर रेस्क्यू कार्य में जुटी है।

पुलिस के साथ सेना भी घटनास्थल पर रेस्क्यू कार्य में जुटी है।

हादसे में मृत-घायलों की 5 तस्वीरें

शेड एक शख्स के सिर पर गिर गया जिससे उसका सिर पूरी तरह दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शेड एक शख्स के सिर पर गिर गया जिससे उसका सिर पूरी तरह दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शेड और मलबे में दबने से कई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

शेड और मलबे में दबने से कई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

गोदाम के कुछ कर्मचारी लोहे की पोल के नीचे दबे हुए हैं जिन्हें बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

गोदाम के कुछ कर्मचारी लोहे की पोल के नीचे दबे हुए हैं जिन्हें बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

घायलों को स्ट्रेचर की मदद से एंबुलेंस तक ले जाया जा रहा है।

घायलों को स्ट्रेचर की मदद से एंबुलेंस तक ले जाया जा रहा है।

हादसे में घायल लोगों को अस्पताल भेजा जा रहा है।

हादसे में घायल लोगों को अस्पताल भेजा जा रहा है।

मैप में देखें घटना की जगह

मलबे में फंसे मजदूर बोला- मेरा पैर काट लो लेकिन मुझे बचा लो

हादसे के बाद बचाव कार्य के दौरान एक युवक अंकित सिंह ने मलबे में फंसे एक मजदूर को ढूंढने में अहम भूमिका निभाई। उसने घायल मजदूर का पैर पकड़कर बचाव दल को उसकी सही जगह तक पहुंचने में मदद की, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने उसे बाहर निकालने का प्रयास तेज कर दिया।

मलबे में फंसा मजदूर दर्द से कराहते हुए बार-बार कह रहा था- ‘मैंने अपना पैर खो दिया है, अगर जरूरत हो तो बाकी हिस्सा काटकर मुझे बाहर निकालो, बस मेरी जान बचा लो।

सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए

घटनास्थल पर मंत्री अग्निमित्रा पॉल और मंत्री कौशिक चौधरी पहुंच चुके हैं। राज्य सरकार ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1070, 8697981070 और 033-22143526/22535185 जारी किए हैं। जानकारी के मुताबिक गोदाम की जमीन ओडिशा के व्यवसायी की थी जिन्होंने किसी प्रायवेट फर्म को इसे लीज पर दिया था।

पिछले 10 सालों में निर्माण कार्य के दौरान हुए प्रमुख हादसे-

  • मार्च 2024, कोलकाता: गार्डन रीच इलाके में पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने से 12 लोगों की मौत हुई थी। जांच में बिना मंजूरी निर्माण और नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई थी।
  • जुलाई 2023, ठाणे (महाराष्ट्र): निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिरने से 7 मजदूरों की मौत और कई घायल हुए थे।
  • जून 2023, मुंबई: बांद्रा में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरने से कई मजदूर घायल हुए थे।
  • सितंबर 2022, अहमदाबाद: निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा ढहने से मजदूर मलबे में दब गए थे।
  • 2016, कोलकाता का विवेकानंद फ्लाईओवर: निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरने से 27 लोगों की मौत हुई थी। यह पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े निर्माण हादसों में गिना जाता है।

————————————

ये खबर भी पढ़ें…

महाराष्ट्र में हनुमान मंदिर की छत गिरने से 7 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के परभणी जिले में यशवाड़ी देवस्थान में हनुमान मंदिर के हॉल की निर्माणाधीन छत गिरने से 20 जून 7 लोगों की मौत हो ग थी। 25 लोग घायल हुए थे। मंदिर के ठीक सामने सभामंडप बनाने का काम चल रहा था। दोपहर के समय लोग प्रसाद ले रहे थे। अचानक मंदिर का स्ट्रक्चर और पत्थर भरभराकर गिर पड़े। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *