Jaipur Jewellery Shop Theft | Rs 7 Lakh Jewellery Stolen; CCTV VIDEO

Actionpunjab
2 Min Read



जयपुर की ज्वेलरी शॉप में गुरुवार तड़के चोरी का मामला सामने आया है। शटर के लॉक तोड़कर बदमाश शॉप के अंदर घुसा। काउंटर में रखे 7 लाख रुपए कीमत के गहने चोरी कर ले गया। सोडाला थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए है। शॉप में लगे CCTV फुटेज में कैद हुए

.

पुलिस ने बताया- सोडाला के गायत्री नगर के रहने वाले विजय सोनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनकी सोडाला के फुटलिया बाग के अंदर श्री श्याम ज्वैलर्स के नाम से शॉप है। बुधवार रात को डेली की तरह शॉप लॉक कर वह अपने घर चले गए। देर रात बदमाशों ने चोरी की नीयत के चलते शॉप को निशाना बनाया। लॉक तोड़कर घुसा बदमाश शॉप काउंटर में रखे करीब 7 लाख रुपए कीमत के चांदी के गहने चोरी कर ले गया। गुरुवार सुबह कॉलोनीवासियों ने लॉक टूटे देखकर चोरी की सूचना दी। सोडाला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए।

CCTV में कैद हुई करतूत शॉप के अंदर-बाहर लगे CCTV फुटेज को खंगालने पर चोर की करतूत कैद मिली। रात करीब 2 बजे शॉप का लॉक तोड़कर बदमाश अंदर घुसा। करीब 15-20 मिनट तक शॉप के अंदर रहे बदमाश ने काउंटर में रखे गहनों को एक थैली में भर लिया। गहनों से भरी थैली लेकर गेट के रास्ते भाग निकला। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *