Jodhpur Buses Seized for Modified Luggage Space

Actionpunjab
2 Min Read


प्रदेश में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने एक माह तके विशेष अभियान चला है। सरकार की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के लिए प्राधिकरण ने की तरफ से राज्यव्यापी विशेष निरीक्षण और प्रवर्

.

इसी कड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जोधपुर में संचालित स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बसों की जांच करते हुए मोटर वाहन अधिनियम, 1988, AIS-119 (Rev.1): 2016 एवं राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाली बसों को जब्त किया गया एवं उनके चालान भी बनाए गए।

इन बिंदुओं पर की गई विशेष जांच

चेकिंग के दौरान यह भी जांच की गई कि स्लीपर बसों द्वारा AIS-119 के प्रावधानों की पालना की जा रही है अथवा नहीं। निरीक्षण में वाहनों में पर्याप्त इमरजेंसी गेट का अभाव, बैठक क्षमता में परिवर्तन, वाहन के पीछे चेसिस काटकर नियम विरुद्ध बनाए गए लगेज स्पेस, छत पर लगेज कैरियर का निर्माण, वाहनों का ओवरहैंग तथा बसों में लगे स्लीपर की लंबाई एवं फर्श से ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं होना आदि बिंदुओं की जांच की गई।

बसों की जांच करता विधिक सेवा प्राधिकरण का निरीक्षण दल।

बसों की जांच करता विधिक सेवा प्राधिकरण का निरीक्षण दल।

ये संयुक्त निरीक्षण दल रहा उपस्थित इस कार्रवाई के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महानगर अध्यक्ष दिनेश त्यागी,सचिव राकेश रामावत और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष पूरण कुमार शर्मा और सचिव डॉ. मनीष हरजाई ने जोधपुर क्षेत्र में संचालित लग्जरी, स्लीपर बसों के लिए गठित संयुक्त निरीक्षण दल को साथ औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त निरीक्षण के दल के सदस्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल सिंह लखावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पुष्पेन्द्र सिंह, परिवहन निरीक्षक मोहम्मद फिरोज और उड़नदस्ता (फ्लाईंग) टीम शामिल रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *