A woman reached Sambhal district collector with poison | संभल जिला कलेक्टर जहर लेकर पहुंची महिला: डीएम से बोली-अधिकारी नहीं करते सुनवाई, महीनों से लगा रही चक्कर – Sambhal News

Actionpunjab
3 Min Read


सनी गुप्ता, संभल3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
संभल जिला कलेक्टर जहर लेकर पहुंची महिला। - Dainik Bhaskar

संभल जिला कलेक्टर जहर लेकर पहुंची महिला।

संभल में शिकायत करने एवं आरटीआई मांगने के बाद भी न्याय नहीं मिला, तो महिला जहर लेकर जिला कलेक्टर पहुंच गई। महिला के आंसू निकलते रहे, बोली कोई अधिकारी मेरी सुनने को तैयार नहीं है। चार-पांच महीने से चक्कर लगा रही हूं। आज सारे अधिकारी कहते हैं कि तू यहां से लेकर कहीं तक चली जा तेरी कोई नहीं सुनेगा। कमरे पर महिला ने रोते हुए जहर की शीशी दिखाई और कहा कि मेरे चार बच्चे हैं। प्रधान मेरी नहीं सुन रहा है। पूरे गांव में गंदगी फैली हुई है। दीवार गिरने को तैयार है। आज मैं जहर खाकर यहां अपनी जान दे दूंगी। यहां से मेरी अर्थी ही घर जाएगी।

उक्त पूरा मामला संभल की कोतवाली बहजोई क्षेत्र के जिला कलेक्टर परिसर का है। तहसील गुन्नौर के गांव कऊआ खेड़ा निवासी वीरवती पत्नी हरिओम जिला कलेक्टर ने रोते हुए अपनी पीड़ा सुनाने लगी। पीड़िता ने कहा कि आज जहर की शीशी लेकर आई हूं। यहां से मेरी अर्थी घर जाएगी।

विद्यालय जाने के लिए सड़क सही नहीं

उसका कहना है कि ग्राम प्रधान कोई विकास कार्य नहीं कर रहा है। सचिव से शिकायत की तो उसने भी कोई सुनवाई नहीं की। मेरे द्वारा गांव के विकास के लिए आरटीआई से पूछा गया, तब भी कोई जवाब नहीं मिला पिछले चार-पांच महीने से मैं अधिक आयोग के चक्कर लगा रही हूं। मेरे घर के बराबर में गंदगी फैली हुई है पूरे गांव में गंदगी है। मेरी घर की एक बार पहले चक्र रोड बंद होने की वजह से दीवार गिर चुकी है। दूसरी बार फिर दीवार गिरने की स्थिति बनी हुई है। गांव के अन्य रास्ते भी खस्ता हाल है इसके अलावा विद्यालय जाने के लिए सड़क सही नहीं है साफ-सफाई की बहुत कमी है।

डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि महिला आई थी, एसडीएम गुन्नौर को मौके पर जाकर निरीक्षण कर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए है। दो-तीन दिन में महिला की शिकायत का निस्तारण हो जाएगा। मकान की दीवार न गिरे इसके लिए काम किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *