आजमगढ़ के निजामाबाद में गुरुद्वारा में शब्द कीर्तन करते धर्मगुरु।
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद के ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सालाना गुरुमत समागम का तीसरे दिन विशाल लंगर से समाप्त हुआ। तीन दिवसीय सालाना गुरूमत समागम में दूर दराज से आए श्रद्धालुओ ने गुरु के दरबार में पहुंचकर मत्था टेके
.

आजमगढ़ के निजामाबाद में भजन कीर्तन सुनते धर्मगुरु सतनाम सिंह।
तीन दिवसीय गुरुमत समागम का तीसरे दिन देर शाम समापन हुआ। देश के कोने-कोने से आए सिख श्रद्धालुओं ने दरबार में हाजिरी लगाई प्रसाद वितरित करने के बाद संगतो एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब को लेकर भजन कीर्तन करते हुए नए दीवान हाल में स्थित फूलों से सजी पालकी में रखा गया। नए दीवान हाल में संतों ने प्रवचन और रागी जत्था ने भजन कीर्तन किया। नए दीवान हाल में रखे गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेकने वालों का तांता दिन भर लगा रहा।
देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज के दरबार में हाजिरी लगाकर ऐतिहासिक स्थल के परिसर में स्थित अकाल बूंगा साहिब, दुख भंजन कुआ, गुरु नानक देव जी, गुरु तेग बहादुर सिंह ,बाबा श्री चंद जी महाराज की तपस्थली, हस्तलिखित गुरु ग्रंथ साहिब, गुरु साहिबान की खड़ाऊ, खुदाई में मिले प्राचीन अस्त्र-शस्त्र सहित अन्य धरोहरों का भी दर्शन किया।

आजमगढ़ के निजामाबाद में लंगर छकते भक्त।
दिन भर चलता रहा लंगर
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद लंगर हाल में दिनभर गुरु का अटूट लंगर चलता रहा। जहां सभी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर लंगर का प्रसाद छका। गुरु का ताल आगरा के संत बाबा राजेंद्र सिंह जी और चरण पादुका साहिब गुरुद्वारा के जत्थेदार बाबा सतनाम सिंह ने आए हुए अतिथियों और सिख संगठनों के प्रधान एवं आए सभी समाज सेवी लोगों को सरोपा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किए।
लंगर हाल में दिनभर गुरु प्रसाद की आवाज गूंजती रही। प्रसाद का भागीदार बनने के लिए दिनभर श्रद्धालुओ की भारी भीड़ जुटी रही। वहीं निजामाबाद की बनी मिट्टी की लगी मूर्तियों को भी लोगो की खरीददारी की गई। इस अवसर पर संत बाबा राजेंद्र सिंह जी सतनाम सिंह जी सहित बड़ी संख्या में धर्मगुरु उपस्थित रहे।