Vice President Jagdeep Dhankhar in Lucknow | Jagdeep Dhankhar latest updates | Anandi Ben Patel CM Yogi Adityanath| | लखनऊ में आज 7 घंटे रहेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़: राजभवन में लंच, राज्यपाल की आत्मकथा का विमोचन करेंगे; डॉ. एससी गुप्ता से मिलेंगे – Uttar Pradesh News

Actionpunjab
3 Min Read


उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरुवार को लखनऊ में 7 घंटे रहेंगे। वह राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की आत्मकथा ‘चुनौतियां मुझे पसंद हैं’ का विमोचन करेंगे। इस दौरान उनके कई कार्यक्रम हैं। राजभवन में लंच लेने के बाद अपने सेक्रेटरी के पिता डॉ. एससी गुप्ता से मिलने उन

.

आत्मकथा का विमोचन कार्यक्रम बख्शी का तालाब स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) के न्यू कैंपस में होगा। उपराष्ट्रपति एयरफोर्स के विशेष विमान से सुबह लगभग 11 बजे बख्शी का तालाब एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से सीधे विश्वविद्यालय परिसर जाएंगे।

कार्यक्रम की मिनट-टु-मिनट रूपरेखा तय

AKTU में आयोजित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ पहले विश्वविद्यालय परिसर में लगे स्टॉल्स का अवलोकन करेंगे। मंच पर जाकर पुस्तक का विमोचन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्वामी चिदानंद सरस्वती, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित अन्य विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहेंगे। मंचीय कार्यक्रम के अंत में उपराष्ट्रपति का संबोधन होगा।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की आत्मकथा चुनौतियां मुझे पसंद हैं का कवर पेज।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की आत्मकथा चुनौतियां मुझे पसंद हैं का कवर पेज।

राजभवन में लंच और कर्मचारियों से मुलाकात

AKTU से कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोपहर करीब 1:30 बजे उपराष्ट्रपति राजभवन पहुंचेंगे। वहां राज्यपाल की ओर से उनके सम्मान में भोज आयोजित किया गया है। इसके पश्चात वे गांधी ऑडिटोरियम में राजभवन के कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाएंगे।

न्यू हैदराबाद में डॉ. एससी गुप्ता का हाल जानने जाएंगे

उपराष्ट्रपति अपने सेक्रेटरी सुनील कुमार गुप्ता (IAS) के पिता डॉ. एससी गुप्ता का हाल जानने उनके आवास न्यू हैदराबाद जाएंगे। डॉ. एससी गुप्ता KGMU में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट रहे हैं। डॉ. गुप्ता ने बताया- वह जब भी दिल्ली बेटे के पास जाते, तब उनकी मुलाकात उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी होती।

डॉ. एससी गुप्ता और उनकी पत्नी एसजे गुप्ता। इनसे मिलने उपराष्ट्रपति आ रहे हैं।

डॉ. एससी गुप्ता और उनकी पत्नी एसजे गुप्ता। इनसे मिलने उपराष्ट्रपति आ रहे हैं।

बेटा उनका सेक्रेटरी है। ऐसे में वह अक्सर हाल-चाल हमारा लिया भी करते हैं। अभी थोड़ा अस्वस्थ चल रहे हैं, जिस कारण उपराष्ट्रपति ने लखनऊ दौरे के बीच हाल जानने के लिए घर आने का फैसला किया है। उपराष्ट्रपति उनसे मिलने के बाद ला मार्टिनियर कॉलेज के हेलीपैड से एयरफोर्स स्टेशन बख्शी का तालाब जाएंगे। वहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

मंडलायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा, पार्किंग, आपात सेवाओं, स्वच्छता और मीडिया के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि उच्च स्तर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मंडलायुक्त रोशन जैकब ने पुस्तक विमोचन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

मंडलायुक्त रोशन जैकब ने पुस्तक विमोचन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *