11 Pakistani citizens got Indian citizenship | 11 पाक नागरिकों को मिली भारतीय नागरिकता: कलेक्टर, एसपी व एडीएम ने कैंप में पाक नागरिकों को दिए प्रमाण पत्र – Jalore News

Actionpunjab
2 Min Read


पाक नागरिका मिलने के बाद अधिकारियों के साथ 11 पाक नागरिक

राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में निवासरत पाक नागरिकों को भारतीय नागरिकता प्रदान किए जाने के लिए जिला कलक्टर कार्यालय जालोर में दो दिवसीय नागरिकता कैंप का आयोजन हुआ। जिसमें 7 जून की रात को 11 पाकिस्तान नागरिकों को प्रमाण पत्र देकर भारतीय नागरिकता

.

राजस्थान के सरकार के निर्देश पर जिला कलेक्टर डॉ प्रदीप के गवांडे के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के द्वारा जालोर में दो दिवसीय 6 व 7 जून को कैंप का आयोजन किया गया था। जिसमें जांच के बांद जालोर 7 जून की रात को जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, एसपी ज्ञानचन्द्र यादव व एडीएम राजेश मेवाड़ा ने कलेक्टर कक्ष में पाकिस्तानी नागरिक लीलावंती, मक्खन रेबारी, भागी, गिरधारी सिंह, रानी, सीताराम, गंगाराम, बछी रेबारी, ज्ञानसिंह, सबलसिंह व सवाई को भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र प्रदान किए।

कैंप के दौरान पाक नागरिका को प्रमात्र पत्र देते हुए कलेक्टर, एसपी व एडीएम सहित अन्य अधिकारी

कैंप के दौरान पाक नागरिका को प्रमात्र पत्र देते हुए कलेक्टर, एसपी व एडीएम सहित अन्य अधिकारी

कैम्प के आयोजन के दौरान उप विधि परामर्शी ओमप्रकाश विश्नोई गृह विभाग के अनुभागाधिकारी मानसिंह मीणा, संतोष नेनावत, बनवारीलाल व कलेक्ट्रेट के सहाक प्रशासनिक अधिकारी मनीष पारिक, परवेज दहिया व वरिष्ठ सहायक चेलाराम का सहयोग रहा। इस दौरान कलेक्ट्रेट के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *