The collector was upset after seeing less progress in the camp | कर्मचारियों से बोले कलेक्टर- क्यों नहीं आपको सस्पेंड किया जाए: शिविर में कम प्रगति देख नाराज हुए, तय समय में काम करने की हिदायत दी – Sawai Madhopur News

Actionpunjab
3 Min Read



चौथ का बरवाड़ा पंचायत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय शिविर में कर्मचारियों की वर्क प्रोग्रेस रिपोर्ट देखकर कलेक्टर कानाराम सीरवी नाराज हो गए। उन्होंने चिकित्सा विभाग के प्रभारी एवं अन्य कर्मचारियों से कहा कि क्यों नहीं आपको सस्पेंड किया जाए।

.

साथ ही कर्मचारियों और विभागीय अधिकारियों को 9 जुलाई तक का समय देते हुए जनता का कार्य समय पर करने की हिदायत दी। कलेक्टर ने काम नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। साथ ही कहा कि 9 जुलाई के बाद वह हर ब्लॉक में जाकर कार्यों की समीक्षा करेंगे।

बरवाड़ा शिविर में पहुंचे कलेक्टर कलेक्टर कानाराम सीरवी दोपहर शाम करीब 4 बजे चौथ का बरवाड़ा में पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए चिकित्सा विभाग से प्रोग्रेस रिपोर्ट ली। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 350 स्वास्थ्य कार्ड में से 11 कार्ड बांटे गए हैं। आभा कार्ड में 800 में से मात्र 37 केवाईसी होने पर कलेक्टर नाराज हो गए।

कलेक्टर ने कहा कि इतनी कम प्रोग्रेस रिपोर्ट है, तो शिविर का महत्व क्या है। साथ ही एमसीडी स्क्रीनिंग कम मिलने पर उन्होंने कहा कि क्यों ना आप दोनों को सस्पेंड कर दिया जाए। इसके बाद उन्होंने 9 जुलाई तक प्रोग्रेस रिपोर्ट अच्छी नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारी विभाग के कार्य की समीक्षा की और समन्वय नहीं होने पर असंतोष जाहिर करते हुए पात्र परिवारों को पेंशन का लाभ देने के निर्देश दिए।

पानी की सप्लाई नियमित करने के निर्देश कलेक्टर ने जलदाय विभाग से पानी वितरण के बारे में पूछा। जहां सामने आया की चौथ का बरवाड़ा में 48 घंटे के अंतराल में पानी की आपूर्ति होती है। कलेक्टर ने इसमें सुधार करने और समय-समय पर पानी के नमूने लेने की बात कही। इसके साथ ही राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए सहमति से बंटवारे की सबसे कम प्रगति अपने पर कहा कि राज्य सरकार की मंशा यह है कि यदि सहमति से काम हो रहा है, तो उसे तुरंत करें। इस दौरान एसडीएम दामोदर सिंह, तहसीलदार नीरज सिंह, सरपंच सीता सैनी, विकास अधिकारी इंद्रराज मीणा आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *