Due to a tariff war with the US, India Post has suspended all parcel shipments to America, affecting medicines, documents, and essential goods delivery. | भारत से अमेरिका जाने वाली डाक बंद: टैरिफ रेट बढ़ने का असर, कैथल से विदेश नहीं जा पा रहा सामान, बढ़ी लोगों की मुश्किलें – Kaithal News

Actionpunjab
3 Min Read


डाक विभाग के कार्यालय में पहुंचे लोग

अमेरिका के साथ टैरिफ वार के चलते डाक विभाग ने अमेरिका में रह रहे भारतीयों एवं अन्य लोगों के लिए किसी भी प्रकार का सामान भेजना पूरी तरह से बंद कर दिया है। इसका कारण वस्तुओं पर लगने वाले कस्टम को बढ़ाया जाना बताया जा रहा है। न तो वहां रह रहे लोगों के पा

.

पहले 8 हजार रुपए तक सामान भेज रहे थे लाेग

बता दें कि, इससे पहले डाक विभाग ने केवल 100 डॉलर अर्थात 8 हजार रुपए से अधिक के सामान को अमेरिका में भेजना बंद किया था, लेकिन अब मुख्यालय की ओर से पत्र जारी किया गया है जिसमें सभी डाकघरों से हर प्रकार का सामान भेजना बंद करने को कहा गया है।

लोगों को डाक सेवाएं उपलब्ध करवाते कर्मचारी

लोगों को डाक सेवाएं उपलब्ध करवाते कर्मचारी

प्रदेश रोजाना जा रही थी 250 से 300 डाक

जानकारी के अनुसार, हरियाणा प्रदेश के हजारों की संख्या में लोग अमेरिका में रह रहे हैं। प्रदेश में इस समय 30 मुख्य डाकघर हैं, जिनसे रोजाना 250 से 300 डाक अमेरिका में जा रही थी। अब यहां से किसी भी प्रकार की डाक अमेरिका के लिए नहीं भेजी जा रही है। इसका बड़ा कारण यह भी है कि यहां से अगर कोई व्यक्ति एक हजार रुपए का सामान अमेरिका में भेजता है तो कस्टम लगने के बाद वहां के रह रहे लोगों को वह सामान डेढ़ गुना रेट में उपलब्ध हो रहा है। पहले जहां इस पर 25 प्रतिशत तक कस्टम लग रहा था, अब इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक कर दिया गया है। जिससे डाक विभाग ने सामान भेजने से किनारा कर लिया है।

उच्चाधिकारियों के आए आदेश

कैथल के मुख्य डाकघर के पोस्ट मास्टर संजय सोनी ने बताया कि 25 अगस्त के बाद से 8000 रुपए तक का सामान अमेरिका में भेजा जा रहा था, जिसमें विशेष कर गिफ्ट आइटम या फिर दस्तावेज शामिल थे। अब पूरी तरह से सामान भेजना बंद कर दिया गया है। चाहे वह कितने ही रुपए कीमत का क्यों न हो। इस संबंध में उनके पास उच्चाधिकारियों के आदेश आए हैं। उन्होंने बताया कि आगामी आदेशों तक यही नियम लागू रहेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *