Union Minister meets the families of the injured in the bus accident | केंद्रीय मंत्री शेखावत बस दुर्घटना के घायलों-परिजनों से मिले: बोले- इलाज और सहायता के हरसंभव प्रयास किए जा रहे – Jodhpur News

Actionpunjab
3 Min Read


घायलों के परिजनों से मुलाकात करते केंद्रीय मंत्री शेखावत।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रविवार को दिल्ली से जोधपुर पहुंचे। शेखावत यहां महात्मा गांधी अस्पताल में जैसलमेर बस दुर्घटना के घायलों से मिले। शेखावत ने बर्न यूनिट में जाकर घायलों का हाल जाना।

.

शेखावत ने कहा कि मेरे लिए यह जानना आवश्यक था कि सभी मरीज चिकित्सा व्यवस्था से संतुष्ट हैं या नहीं। उन्होंने परिजनों से भी बातचीत की और उनकी स्थिति-परिस्थिति समझी।

केंद्रीय मंत्री ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बी.एस. जोधा सहित अन्य डॉक्टरों से घायलों की रिकवरी पर चर्चा की। शेखावत ने कहा कि हादसे के बाद से मैं जिला प्रशासन से लगातार स्थिति की जानकारी ले रहा हूं।

अभी भी नौ लोग कर रहे जिंदगी से संघर्ष

अस्पताल परिसर में मीडिया से शेखावत ने कहा कि यह हृदय विदारक घटना है। इस घटना में 24 लोगों का जीवन समाप्त हो गया। वहीं अभी भी नौ लोग जिंदगी से संघर्ष कर रहे हैं। शेखावत ने कहा कि जानकारी मिलते ही घटना के दिन जैसलमेर और जोधपुर प्रशासन, दोनों जिलों के कलेक्टर्स से बातचीत कर व्यवस्थाएं की गईं।

घायलों के परिजनों से मुलाकात करते केंद्रीय मंत्री शेखावत।

घायलों के परिजनों से मुलाकात करते केंद्रीय मंत्री शेखावत।

घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जिला प्रशासन और एसएन मेडिकल कॉलेज की टीम ने जिस तत्परता से काम किया और अब तक जिस तरह से घायलों की देखभाल कर रहे हैं। वे निश्चित रूप से साधुवाद के पात्र हैं। ईश्वर की मर्जी के आगे हम कई बार बेबस हो जाते हैं।

शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संज्ञान में जब यह विषय आया। उन्होंने तुरंत राहत की घोषणा की। घायलों और दिवंगतों के परिजनों के लिए सहायता का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा खुद घटना के कुछ घंटे बाद ही जैसलमेर और जोधपुर पहुंचे। सीएम शर्मा ने दोनों जगह पर पहुंचकर घायलों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की।

केंद्रीय मंत्री को स्थिति की जानकारी देते हुए डॉक्टर और जिला कलेक्टर।

केंद्रीय मंत्री को स्थिति की जानकारी देते हुए डॉक्टर और जिला कलेक्टर।

शेखावत ने कहा कि मैं यह मानता हूं कि आर्थिक सहायता देना दूसरा या तीसरा कदम है। पहला कदम यह होना चाहिए कि हम सब मिलकर दिवंगतों के लिए प्रार्थना करें। उनके परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करें।

जो लोग घायल हैं और अभी भी जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रहे हैं, उन तीन-चार लोगों के लिए जो वेंटिलेटर पर हैं। ईश्वर से जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करें। इस दौरान जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, देहात दक्षिण जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी भी उनके साथ रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *