No weighing at the paddy procurement center for 9 days | 9 दिन से धान क्रय-केंद्र पर तौल नहीं: किसानों ने हंगामा किया, सुनवाई न होने का आरोप, SDM ने की बातचीत – Sitapur News

Actionpunjab
3 Min Read


अभिषेक सिंह | सीतापुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीतापुर गल्ला मंडी में स्थापित धान क्रय केंद्रों पर किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। यहां पिछले तीन दिनों में महज एक ट्रॉली की तौल करने पर किसानों ने हंगामा काट दिया। किसानों का आरोप है कि पिछले 9 दिनों से ट्रॉली लेकर खड़े हैं, लेकिन केंद्र पर जिम्मेदार व्यक्ति धान रखने की जगह न होने का बहाना बनाकर तौल करने से गुरेज कर रहे है।

जिम्मेदारों ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है, वहीं किसान हफ्तों तक केंद्रों पर सर्द रातों में धान से भरी ट्रॉली लेकर रात गुजारने को मजबूर हो रहे हैं। गुरुवार सुबह दर्जनों किसानों के सब्र का बांध टूट गया और किसान नेताओं के साथ क्रय केंद्रों का घेराव करते हुए अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की।

पहले 2 तस्वीरें देखिए…

भारी हंगामे की सूचना पर पहुंची एडीएम सदर धामिनी एम दास ने किसानों से बातचीत कर क्रय केंद्र प्रभारियों से तौल कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने सामने ही किसान नेता गुरुपाल ने कहा कि किसान नेता आत्महत्या करने पर मजबूर है लगातार अफसरों को समस्याएं बताई जा रही हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।

रामकोट इलाके के ग्राम बीहट गौर से आये किसान अशोक कुमार का कहना है कि वह अपना धान किराए की ट्रॉली में लेकर 9 दिन पहले आए थे। आज 9 दिन बाद भी क्रय केंद्रो पर धान की तौल नहीं हो सकी है, जिससे एक हजार रुपए प्रत्येक दिन के हिसाब से ट्रॉली का किराया भी देना पड़ रहा है।

किसान का कहना है कि अगर इस तरह से क्रय केंद्रों पर रातें काटनी पड़ेगी तो मुनाफे की रकम तो ट्रॉली के किराए में ही खत्म हो जाएगी। क्रय केंद्रों पर मौजूद अन्य किसानों ने बताया कि 3 दिनों में एक से दो ट्रॉली की हो तौल की जा रही है और पूछने पर बताया जाता है कि धान रखने की जगह न होने की वजह से तौल नहीं हो पाएगी। डिप्टी आरएमओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि क्रय केंद्रों पर सभी ट्रॉलियों की नंबरिंग की गई और सभी किसानों की ट्रालियां तौली जा रही हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *