Ranjit Avenue Illegal Dump ; Residents Upset Over Garbage | Amritsar | अमृतसर के रणजीत एवेन्यू में कूड़ा डंपिंग से परेशान लोग: NGT ने सरकार को दिए सख्त निर्देश; लोग घर बेचने को हुए मजबूर – Amritsar News

Actionpunjab
3 Min Read


रणजीत एवेन्यू में रिहायशी इलाके के पास कूड़ा डंप करते हुए गाड़ियां।

अमृतसर के रंजीत एवेन्यू जैसे पॉश और आधुनिक इलाके के लोग इन दिनों गंभीर पर्यावरणीय संकट का सामना कर रहे हैं। इलाके में लंबे समय से हो रही गैरकानूनी कूड़ा डंपिंग और कूड़े को जलाने की गतिविधियों ने न केवल वातावरण को प्रदूषित कर दिया है, बल्कि स्थानीय नि

.

देश के प्रमुख संवैधानिक पर्यावरण न्यायाधिकरण नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पंजाब सरकार और अमृतसर नगर निगम को नोटिस जारी किए हैं। एनजीटी ने आदेश दिया है कि रंजीत एवेन्यू क्षेत्र में हो रही यह गैरकानूनी गतिविधि तुरंत रोकी जाए और जिम्मेदार एजेंसी पर जुर्माना लगाया जाए।

इलाका निवासियों की तरफ से की गई मांग।

इलाका निवासियों की तरफ से की गई मांग।

22 अक्टूबर को दाखिल की गई थी याचिका

यह मामला जॉइंट फोरम ऑफ वेलफेयर एसोसिएशंस की ओर से वकील शरणजीत सिंह पड्डा और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता समीऱ सोढ़ी के माध्यम से 22 अक्टूबर 2025 को एनजीटी के समक्ष पेश किया गया था। 7 नवंबर 2025 को जस्टिस सी.पी. श्रीवास्तव और डॉ. अफरोज अहमद की पीठ ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए संबंधित सरकारी अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करने के आदेश दिए।

स्कूलों और घरों के पास जल रहा कूड़ा

याचिकाकर्ताओं के अनुसार, रंजीत एवेन्यू में स्कूलों और रिहायशी इलाकों के पास कूड़ा डंप करना और उसे जलाना सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 का सीधा उल्लंघन है। इससे आस-पास के लोगों, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा या एलर्जी से पीड़ित मरीजों की सेहत पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। बरसात के मौसम में यह कूड़ा सड़कर जहरीली गैसें उत्पन्न करता है, जबकि गर्मियों में कूड़े को जलाने से हवा में घातक प्रदूषक तत्व फैलते हैं।

कूड़ा डंप हटाने की मांग करते हुए लोग।

कूड़ा डंप हटाने की मांग करते हुए लोग।

लोगों ने जताई नाराजगी, सांस लेना भी मुश्किल हो गया

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। एक निवासी ने बताया, “यह इलाका कभी अमृतसर का सबसे स्वच्छ इलाका माना जाता था, लेकिन अब यहां सांस लेना भी मुश्किल हो गया है।”

कई परिवार अब अपने घर बेचकर शहर के दूसरे इलाकों में बसने की सोच रहे हैं। कइयों ने घर बेचने की प्रक्रिया को शुरू भी कर दिया है।

जॉइंट फोरम की सरकार से मांग

जॉइंट फोरम वेलफेयर एसोसिएशन ने पंजाब सरकार, डिप्टी कमिश्नर अमृतसर और इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट से अपील की है कि वे एनजीटी के आदेशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। संगठन ने मांग की है कि—

  • अवैध कूड़ा डंपिंग को तुरंत रोका जाए
  • पूरे इलाके की सफाई करवाई जाए
  • वहां फूल और पौधे लगाकर हरियाली बहाल की जाए
  • और नागरिकों को स्वच्छ व स्वस्थ पर्यावरण उपलब्ध कराया जाए
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *