Patients in the district hospital are given water in the name of pulses. | जिला अस्पताल में मरीजों को दाल के नाम पर पानी: शिकायत पर CMS ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता जांची – Fatehpur News

Actionpunjab
2 Min Read


राम चंद्र सैनी | फतेहपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फतेहपुर अस्पताल में मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। दाल में पानी की मात्रा अधिक होने और गुणवत्ता खराब होने की शिकायतों पर जिला अस्पताल के सीएमएस राजेश कुमार ने रसोई का औचक निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले खाने की गुणवत्ता से संबंधित तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए थे। इसके बाद सीएमएस राजेश कुमार ने डॉ. रघुनाथ और डॉ. तिवारी के साथ रसोई घर का दौरा किया था। उस समय दाल में पानी की मात्रा अधिक पाई गई थी।

सीएमएस राजेश कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर चार कर्मचारियों के खिलाफ जांच गठित की गई है। यह जांच भोजन की गुणवत्ता से खिलवाड़ के कारणों का पता लगाएगी।

आज दूसरी बार किए गए औचक निरीक्षण में भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। इसके अतिरिक्त, जिला अस्पताल में भोजन परोसने के लिए थालियों की कमी को देखते हुए, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने 500 नई थालियां उपलब्ध कराई हैं। इन थालियों का वितरण वार्ड इंचार्जों को कर दिया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *