![]()
पंजाब के लुधियाना में बद्दोवाल स्थित एक लग्जरी कार ऑफिस के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद दाखा पुलिस गैंगस्टर अमित डागर को प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। इससे पहले दाखा पुलिस गैंगस्टर कौशल चौधरी को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाई हुई थी जिसे बीते दिन न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। सूत्रों मुताबिक पता चला है कि अमित डागर ने जेल में रहते हुए फायरिंग करने वाले बदमाशों तक हथियार पहुंचाए है। इस मामले में पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने अभी चुप्पी साधी हुई है। इस मामले में डीएसपी वरिंदरजीत सिंह खोसा से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि अभी मामले की जांच चल रही है। अभी कुछ भी डिसक्लोज नहीं कर सकते। जल्द पुलिस 1 या 2 दिन में प्रेस कान्फ्रेंस करेगी। गुरुग्राम जेल में कौशल चौधरी के साथ करीब 5 महीने अमित डागर रहा है। वहीं से दोनों ने ये फिरौतीबाजी का रैकेट शुरू किया है। छुटपुट बदमाशों ने इस्तेमाल करके ये गैंगस्टर रंगदारी की वारदातों को अंजाम देते है। अमित डागर झज्जर जेल में बंद था। बताया जाता है कि अमित डागर, कुख्यात कौशल चौधरी का नजदीकी है। कौशल चौधरी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में अपने पैर फ्रैक्चर कर लिए थे। पुलिस के अनुसार वह कंपाउंड की दीवार से गिर गया और उसे चोटें आईं। पुलिस उसे गुरुग्राम जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। उस पर 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। क्या था पूरा मामला 9 जनवरी फिरोजपुर रोड स्थित रॉयल लिमो के दफ्तर पर सुबह के समय अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमलावरों ने दफ्तर के बाहर एक पर्ची भी फेंकी थी जिस पर मोहब्बत रंधावा और पवन शौकीन के नाम लिखे थे। पुलिस को दिए बयान में रॉयल लिमो के मालिक गुरिंदरजीत सिंह ने बताया कि वे शादियों के लिए लग्जरी गाड़ियां बुक करने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि आज सुबह करीब 10:30 बजे दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और उनके दफ्तर पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने दफ्तर में काम करने वाले मंगल को भी मारने की कोशिश की, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। 2 करोड़ की मांगी फिरौती गुरिंदरजीत सिंह ने बताया कि बाद में उन्हें एक अज्ञात नंबर से वॉट्सऐप कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने अपना नाम पवन शौकीन बताया और 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। कॉल करने वाले ने धमकी दी कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो वे उनके कारोबार को तबाह कर देंगे और उन्हें शहर छोड़ने पर मजबूर कर देंगे। पुलिस ने गुरिंदरजीत सिंह के बयान के आधार पर कौशल चौधरी, पवन शौकीन, मोहब्बत रंधावा और दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना से लुधियाना में दहशत का माहौल है। व्यापारियों और कारोबारियों में डर का माहौल है और वे पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
लुधियाना लग्जरी कार शोरुम फायरिंग केस:अमित डागर पर हथियार सप्लाई करने का शक,सीनियर अधिकारियों ने साधी चुप्पी
Leave a comment