![]()
सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों ने बुधवार को जिले के मेंहदावल में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इन नियमों को ‘काला कानून’ बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की। हजारों की संख्या में लोग रोडवेज परिसर में एकत्र हुए और हाथों में तख्तियां लेकर तहसील तक पैदल मार्च किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘केंद्र सरकार मुर्दाबाद’ और ‘यूजीसी कानून वापस लो’ जैसे नारे लगाए। समाज के लोग तहसील कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम संजीव राय को सौंपा। उन्होंने ‘मोदी योगी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी’ और ‘यूजीसी काला कानून वापस लो’ जैसे नारे भी लगाए।
समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं और यूजीसी के नियमों को वापस नहीं लिया गया, तो वे भविष्य में और बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। सूरज त्रिपाठी ने कहा कि सरकार सवर्ण समाज के साथ लगातार भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है। अनुराग त्रिपाठी ने यूजीसी कानून को दोषी को सजा देने के बजाय जातिगत आधार पर बनाया गया ‘काला कानून’ बताया और इसे वापस लेने की मांग की। संगम पांडेय ने सरकार के ‘सबका साथ सबका विकास’ के नारे और यूजीसी के माध्यम से ‘जाति विशेष के लोगों को अपराधी दर्शाने’ की कोशिश पर सवाल उठाया।
संतकबीर नगर में UGC नियमों के खिलाफ प्रदर्शन:सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौपा
Leave a comment