![]()
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को कहा कि अवैध रूप से भारत में घुसने वाले बांग्लादेशी और रोहिंग्या लोगों की पहचान करना और उन्हें देश से बाहर भेजना सरकार की जिम्मेदारी है। नागरिक इस तरह के मामलों की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे सकते हैं। मोहन भागवत ने यह बात रविवार को हैदराबाद में आयोजित ‘संघ यात्रा के 100 वर्ष नए आयाम’ कार्यक्रम के दौरान कही। यह कार्यक्रम RSS की शताब्दी के अवसर पर आयोजित किया गया था। हैदराबाद दौरे के दौरान भागवत ने फिल्म जगत की हस्तियों और सीनियर ब्यूरोक्रेट्स से भी मुलाकात की। भागवत की स्पीच की 5 बड़ी बातें… मोहन भागवत के पिछले 3 बड़े बयान… 17 जनवरी: भागवत बोले- धर्म ही मुझे और मोदी को चला रहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(RSS) चीफ मोहन भागवत ने 17 जनवरी को मुंबई में कहा था कि धर्म ही मुझे और नरेंद्र मोदी को धर्म ही चला रहा है। उन्होंने कहा कि धर्म पूरे ब्रह्मांड का चालक है। जब सृष्टि अस्तित्व में आई, तो उसके कामकाज को कंट्रोल करने वाले नियम धर्म बन गए। सब कुछ उसी सिद्धांत पर चलता है। उन्होंने आगे कहा कि भारत को अपने संतों और ऋषियों से मार्गदर्शन मिलता रहा है। जब तक ऐसा धर्म भारत को चलाएगा, वह विश्वगुरु बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… 2 जनवरी: भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा या विश्व हिंदू परिषद के नजरिए से आरएसएस को समझना गलत है। सभी स्वतंत्र रूप से काम करते हैं और संघ किसी (भाजपा) को कंट्रोल नहीं करता। संघ का उद्देश्य सत्ता, टिकट या चुनाव नहीं, बल्कि समाज की गुणवत्ता और चरित्र निर्माण है। पूरी खबर पढ़ें… 22 दिसंबर: लिव-इन पर भागवत बोले- आप जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत का कहना है कि लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले लोग जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि परिवार, शादी, सिर्फ शारीरिक संतुष्टि का जरिया नहीं है। यह समाज की एक इकाई है। पूरी खबर पढ़ें… ————- ये खबर भी पढ़े भागवत बोले- संघ को BJP के चश्मे से देखना गलत:एक्सरसाइज करने का मतलब यह नहीं कि किसी पर हमला करने की योजना बना रहे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने कोलकाता में कहा कि संघ को BJP के लेंस से देखने की कोशिश न करें। संघ सिर्फ एक सर्विस ऑर्गनाइजेशन नहीं है। संघ को समझना है तो संघ को ही देखना पड़ता है। पूरी खबर पढ़ें…
भागवत बोले-अवैध बांग्लादेशी-रोहिंग्या की पहचान करना सरकार की जिम्मेदारी:लोग सिर्फ अधिकारियों को खबर दे सकते हैं; उन्हें देश से बाहर भी भेजना होगा
Leave a comment