Shastrinagar Traffic Chaos | Delivery Boy Manages Chaos During VVIP Visit

Actionpunjab
2 Min Read


डिलीवरी बॉय को देखकर लोगों ने ट्रैफिक रूल भी फॉलो किए।

जोधपुर में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था इन दिनों बेपटरी हो चली है। सोमवार को VVIP मूवमेंट के चलते शहर के प्रमुख चौराहों ओर सड़के जाम में हाँफ गई। इस दौरान शास्त्रीनगर के ट्रैफिक प्वाइंट पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। जिसके चलते जाम लग गया। जाम को देखकर

.

पूरा मामला आज जोधपुर के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के सामने के प्वाइंट का है। यहां आज दोपहर के समय ट्रैफिक प्वाइंट पर पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। इधर पिक ओवर होने के चलते रास्ते में जाम लग गया। इसे देख एक डिलीवरी बॉय ने हिम्मत दिखाई और ट्रेफिक पुलिस की घुमटी में खड़े रहकर ट्रैफिक संभाला। करीब 30 मिनट तक युवक मोर्चा संभाले हुए नजर आया। जिसकी वजह से ट्रैफिक सुचारू हो सका।

जोधपुर में डिलीवरी बॉय ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था।

जोधपुर में डिलीवरी बॉय ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था।

हालांकि घटना से जुड़े फोटो वीडियो पर लोग पुलिस को ट्रोल करने लगे तो मौके पर पुलिस पहुंची और ट्रेफिक कंट्रोल करना शुरू किया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर शहर के लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस थाईलैंड की राजकुमारी की आवभगत में व्यस्त है। शहर का ट्रैफिक राम भरोसे हैं। जबकि थाने के बाहर ही ट्रैफिक पुलिस का अस्थाई नाका भी है।

वहीं इस पूरे घटनाक्रम को लेकर ADCP ट्रैफिक शालिनी राज ने बताया कि दोपहर के समय वहां के प्वाइंट पर पुलिसकर्मी नहीं था। इसका पता चलने पर दूसरे प्वाइंट से पुलिसकर्मी को भेजकर ट्रैफिक कंट्रोल करवाया गया। पुलिस ने थाईलैंड की राजकुमारी के दौरे को लेकर अतिरिक्त जाब्ता लगा रखा था। ट्रैफिक प्वाइंट से पुलिस को VVIP ड्यूटी में नहीं लगवाया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *