Udaipur Homeguard Recruitment 2026 | 350 Posts, 7711 Candidates, Documents Required

Actionpunjab
2 Min Read



गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र उदयपुर में वर्ष 2022 के अभ्यर्थियों की नामांकन प्रक्रिया 29 मार्च से 31 मार्च 2026 तक चेतक सर्कल स्थित गांधी ग्राउंड में आयोजित की जाएगी।

.

गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र उदयपुर के कमाडेंट प्रणय जसोरिया ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया निदेशालय, गृह रक्षा राजस्थान जयपुर द्वारा गठित चयन समिति (बोर्ड) के सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न होगी।

तीन दिनों तक चलने वाली इस नामांकन प्रक्रिया में केन्द्र के 350 रिक्त पदों के विरुद्ध कुल 7711 अभ्यर्थी भाग लेंगे। अभ्यर्थियों को प्रक्रिया की सूचना मोबाइल पर एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से भेजी जाएगी।

अभ्यर्थी दिए गए लिंक या विभागीय वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। गृह रक्षा स्वयंसेवकों की नामांकन प्रक्रिया लगभग तीन सप्ताह तक चलने की संभावना है। इसके लिए विभिन्न जिलों के अभ्यर्थियों को अलग-अलग तिथियों और समय पर उपस्थित होने के लिए बुलाया जाएगा।

अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर मूल निवास, आयु, शैक्षणिक योग्यता, विशेष योग्यता, जाति, चिकित्सा, विवाह और पुलिस सत्यापन प्रमाण-पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर उपस्थित होना होगा।

नामांकन स्थल पर प्रवेश के बाद किसी भी अभ्यर्थी को ग्राउंड से बाहर जाकर दस्तावेज लाने की अनुमति नहीं होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय के दूरभाष नंबर 0294-2940209 पर संपर्क कर सकते हैं।

उदयपुर की अन्य खबरें नीचे ब्लॉग में पढ़े…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *