Maharaja Sai’s birth anniversary celebrated in Pali, 14 April 2026

Actionpunjab
3 Min Read


पाली में मंगलवार को सैन समाज की ओर से सैन महाराज की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा की अगुवाई हाथ में भगवा ध्वज, तलवार लिए चल रही घुड़सवार युवती कर रही थी।

पाली में सैन समाज की ओर से सैन महाराज की जयंती पर मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शहर के पानी दरवाजा मंदिर से शोभायात्रा रवाना हुई जो शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए पुराना बस स्टैंड स्थित समाज की बगेची पहुंच सम्पन्न हुई।

.

पानी दरवाजा स्थित सैन महाराज के मंदिर से सुबह गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा रवाना हुई। घुड़सवार शोभायात्रा की अगुवाई करते हुए चल रहा था। सैन समाज के लोग पूरे रास्ते सैन महाराज के जैकारे लगाते हुए चल रहे थे। महिलाएं मंगल गीत गाते हुए तो जोश से लबरेज युवा पूरे रास्ते डांस करते नजर आए। रास्ते में कई जगह शोभायात्रा पर फूल बरसाकर स्वागत किया गया। पानी दरवाजा सैन महाराज के मंदिर से रवाना हुई शोभायात्रा बादशाह झंडा, सर्राफा बाजार, गोल निम्बड़ा, रूई कटला, पुरानी सब्जी मंडी होते हुए पुराना बस स्टैंड स्थित समाज बगेची पहुंच सम्पन्न हुई। जहां महाप्रसादी का आयोजन हुआ। शोभायात्रा में शामिल झांकियां शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र रही।

सैन महाराज की जयंती पर निकाल गई शोभायात्रा में शामिल महिलाएं।

सैन महाराज की जयंती पर निकाल गई शोभायात्रा में शामिल महिलाएं।

प्रतिभावान स्टूडेंट, भामाशाहों को किया सम्मानित पुराना बस स्टैंड के निकट स्थित समाज की बगेची में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें समाज के प्रतिभावान स्टूडेंट, भामाशाहों और हाल ही में सरकारी नौकरी लगे युवाओं को सम्मानित किया गया।

यह लोग रहे मौजूद सैन विकास समिति अध्यक्ष अचलाराम सैन, क्षौरकार संघ अध्यक्ष रतनलाल सैन, मेला संयोजक मनोहर भाटी, संरक्षक सत्यनारायण धांधिया, विनय सैन, तरूण शर्मा, बाबूलाल दय्या, टैगोर शर्मा, दीपक सैन, राजेश सैन, कैलाश दय्या, रमेश चौहान, पारस सैन, पदम सैन, जगदीश सैन, राधेश्याम भाटी, डॉ चित्रांश सैन, नरेश सैन, पुष्पा सैन, भोमाराम सैन, प्रतिम सैन, भंवर सैन, शीतल सैन, संतोष सैन, सुमन, राजकंवर सैन, पिंटू कंवर सैन सहित कई जने मौजूद रहे।

यह भी फोटो देखे

सैन महाराज की जयंती पर पुराना बस स्टैंड के निकट स्थित बगेची में प्रतिभावान युवाओं और भामाशाहों को सम्मानित करते हुए कार्यक्रम में आए पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख।

सैन महाराज की जयंती पर पुराना बस स्टैंड के निकट स्थित बगेची में प्रतिभावान युवाओं और भामाशाहों को सम्मानित करते हुए कार्यक्रम में आए पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख।

सैन महाराज की जयंती पर निकाल गई शोभायात्रा में शामिल झांकी।

सैन महाराज की जयंती पर निकाल गई शोभायात्रा में शामिल झांकी।

सैन महाराज की जयंती पर निकाल गई शोभायात्रा में शामिल सैन समाजबंधु।

सैन महाराज की जयंती पर निकाल गई शोभायात्रा में शामिल सैन समाजबंधु।

सैन महाराज की जयंती पर निकाल गई शोभायात्रा में शामिल झांकी।

सैन महाराज की जयंती पर निकाल गई शोभायात्रा में शामिल झांकी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *