Jaipur Royals Padmanabh & Gauravi Dazzle at Met Gala 2026

Actionpunjab
7 Min Read


फैशन की दुनिया के वर्ल्ड फेमस मंच ‘मेट गाला 2026’ का आयोजन न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन सिटी में सोमवार को किया गया। इसमें जयपुर के पूर्व राजपरिवार ने भी हिस्सा लिया। पूर्व राजपरिवार के सदस्य सवाई पद्मनाभ सिंह और गौरवी कुमारी की मौजदूगी ने ग्लोबल स्टेज

.

सवाई पद्मनाभ सिंह और गौरवी कुमारी ने अपने शानदार डेब्यू से न सिर्फ भारतीय शिल्पकला और विरासत का परिचय कराया, बल्कि दुनियाभर की हस्तियों के बीच अपनी गरिमामयी उपस्थिति से सबका ध्यान भी अपनी ओर आकर्षित किया।

इस इवेंट में उद्योगपति ईशा अंबानी गोल्डन साड़ी-गाउन में नजर आईं, जिसमें 200 से अधिक हीरे जड़े थे। फिल्ममेकर करण जौहर ने राजा रवि वर्मा से प्रेरित लुक में डेब्यू किया।

कॉस्ट्यूम आर्ट थीम पर हुआ मेट गाला का आयोजन

न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ आर्ट में सोमवार को कॉस्ट्यूम आर्ट” थीम पर मेट गाला का आयोजन किया गया। इसका ड्रेस कोड ‘फैशन इज आर्ट’ रखा गया।

हर साल मई के पहले सोमवार को आयोजित होने वाला यह आयोजन फैशन, फिल्म, कला, खेल और राजनीति से जुड़ी वैश्विक हस्तियों का सबसे बड़ा मंच माना जाता है।

इस वर्ष बेयोंसे, निकोल किडमैन, वीनस विलियम्स, अन्ना विंटूर, किम कार्दशियन, गीगी हदीद, डोजा कैट और एएसएपी रॉकी सहित कई अंतरराष्ट्रीय सितारे इसमें शामिल हुए।

जयपुर की शाही विरासत ने जीता वैश्विक मंच

मेट गाला 2026 में सवाई पद्मनाभ सिंह और गौरवी कुमारी ने डिजाइनर प्रबल गुरूंग के साथ मिलकर ऐसे ड्रेस चुने, जिनमें जयपुर की समृद्ध विरासत और पारंपरिक शिल्पकला की झलक साफ दिखाई दी। दोनों का लुक भारतीय शाही संस्कृति और आधुनिक फैशन का बेहतरीन संगम बनकर सामने आया।

गौरवी कुमारी का लुक उनकी परदादी राजमाता गायत्री देवी को समर्पित रहा। उन्होंने गुलाबी शिफॉन साड़ी के साथ मोती और अनकट डायमंड्स पहने, जिसने क्लासिक एलीगेंस को आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत किया। खास बात यह रही कि उन्होंने जो साड़ी पहनी, वह उनकी परदादी की पुरानी विंटेज साड़ी थी।

जयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य सवाई पद्मनाभ सिंह और गौरवी कुमारी, मेट गाला के मंच पर जाते हुए।

जयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य सवाई पद्मनाभ सिंह और गौरवी कुमारी, मेट गाला के मंच पर जाते हुए।

गौरवी ने बताया कि यह साड़ी उनके लिए सिर्फ परिधान नहीं, बल्कि भावनात्मक विरासत है। उन्होंने कहा कि मोती उनकी परदादी की पहचान थे, इसलिए उनके लुक में मोतियों का खास महत्व रखा गया। साड़ी का गुलाबी रंग भी जयपुर ‘पिंक सिटी’ को ध्यान में रखकर चुना गया।

गौरवी कुमारी ने बताया कि उनके लुक में मोतियों का चुनाव बेहद सोच-समझकर किया गया था, क्योंकि जयपुर की राजमाता गायत्री देवी अपनी शिफॉन साड़ियों और मोतियों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध थीं। उन्होंने कि मेरी परदादी महारानी गायत्री देवी अपनी बेहतरीन शैली और शाही सादगी के लिए जानी जाती थीं।

मेट गाला में फुलघर कोट पहनकर पहुंचे सवाई पद्मनाभ सिंह

सवाई पद्मनाभ सिंह ने पारंपरिक ‘फुलघर’ कोट को मॉडर्न स्टाइल में पेश किया। गहरे नीले वेलवेट से बने इस कोट को जयपुर में 600 घंटे से अधिक समय में तैयार किया गया।

इसमें आरी, जरदोज़ी, दबका और रेशम की बारीक कढ़ाई की गई, जो जयपुर की उत्कृष्ट हस्तशिल्प परंपरा का उदाहरण बनी। इस परिधान को स्थानीय कारीगरों और प्रबल गुरूंग की टीम ने मिलकर तैयार किया।

पद्मनाभ सिंह ने कहा कि उन्होंने जो परिधान पहना, उसे ‘फुलघर’ कहा जाता है। भारत के रेगिस्तानी इलाकों में पुरुष सर्दियों के दौरान इस तरह के क्विल्टेड जैकेट पहनते हैं। यह हमारी पारंपरिक पहनावे का हिस्सा है।

पद्मनाभ ने कहा कि फुलघर ड्रेस की एम्ब्रॉयडरी जयपुर की स्थानीय कला से प्रेरित है। मेरे फुलघर पर बने मोटिफ्स हमारे घर के एक खास कमरे से प्रेरित हैं। इस तरह उनके परिधान में सिर्फ शाही सौंदर्य नहीं, बल्कि निजी स्मृतियों और पारिवारिक विरासत की झलक भी शामिल थी।

पद्मनाभ सिंह के लुक का सबसे अनोखा आकर्षण उनकी जैकेट के पीछे लगा मिरर डिटेल था, जिसने सभी का ध्यान खींचा। जब इंटरव्यूअर ने आश्चर्य से पूछा कि क्या यह सचमुच पूरा शीशा है, तो पद्मनाभ ने मुस्कुराते हुए इसकी पुष्टि की। इस पर गौरवी ने भी उत्साह से कहा कि द बैक! और पद्मनाभ ने हंसते हुए कहा कि हां, पीछे लगा मिरर भी खास है।

पद्मनाभ सिंह मेट गाला में ‘फुलघर’ पहनकर पहुंचे।

पद्मनाभ सिंह मेट गाला में ‘फुलघर’ पहनकर पहुंचे।

मेट गाला 2026 में भारतीय सितारों का जलवा

इस साल मेट गाला में भारतीय सितारों की मौजूदगी भी काफी प्रभावशाली रही। उद्योगपति ईशा अंबानी गोल्डन साड़ी-गाउन में नजर आईं, जिसमें 200 से अधिक हीरे जड़े थे। फिल्ममेकर करण जौहर ने राजा रवि वर्मा से प्रेरित लुक में डेब्यू किया।

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने मुंबई को समर्पित विशेष ड्रेस पहनकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा नताशा पूनावाला, सुधा रेड्डी, अनन्या बिड़ला और दीया मेहता जटिया भी अपने खास फैशन स्टेटमेंट के साथ रेड कार्पेट पर नजर आईं।

मेट गाला 2026 में जयपुर के शाही प्रतिनिधियों की यह उपस्थिति भारतीय संस्कृति, शिल्प और विरासत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान देने में सफल रही।

देखिए, मेट गाला पर बॉलीवुड-हॉलीवुड हस्तियों के PHOTOS…

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा मुंबई की थीम पर ड्रेस पहनकर मेट गाला 2026 में पहुंचे।

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा मुंबई की थीम पर ड्रेस पहनकर मेट गाला 2026 में पहुंचे।

उद्योगपति ईशा अंबानी गोल्डन साड़ी-गाउन में नजर आईं।

उद्योगपति ईशा अंबानी गोल्डन साड़ी-गाउन में नजर आईं।

करण जौहर ने राजा रवि वर्मा की पेंटिग से प्रेरित कॉस्ट्यूम पहना।

करण जौहर ने राजा रवि वर्मा की पेंटिग से प्रेरित कॉस्ट्यूम पहना।

अमेरिकी मीडिया पर्सनेलिटी और व्यवसायी काइली जेनर ने मेट गाला पर दो-पीस एन्सेम्बल एक स्कल्प्टेड न्यूड कॉर्सेट के साथ नजर आई।

अमेरिकी मीडिया पर्सनेलिटी और व्यवसायी काइली जेनर ने मेट गाला पर दो-पीस एन्सेम्बल एक स्कल्प्टेड न्यूड कॉर्सेट के साथ नजर आई।

टायला ने मेट गाला में अलेसांद्रो मिशेल द्वारा डिज़ाइन किए गए कस्टम वालेंटिनो आउटफिट में मोर की शानदार elegance को चैनल किया।

टायला ने मेट गाला में अलेसांद्रो मिशेल द्वारा डिज़ाइन किए गए कस्टम वालेंटिनो आउटफिट में मोर की शानदार elegance को चैनल किया।

हैडी क्लम मेट गाला के रेड कार्पेट पर एक आकर्षक जीवित मूर्ति बनकर नजर आईं।

हैडी क्लम मेट गाला के रेड कार्पेट पर एक आकर्षक जीवित मूर्ति बनकर नजर आईं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *