उदयपुर में साल 2026 का दिगम्बर जैन संत आदित्य सागर महाराज का चातुर्मास मिला है। उदयपुर में चातुर्मास की विनती करने के लिए हजारों समाजजन इंदौर इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
.
मध्य प्रदेश के इंदौर में विशुद्धसागर महाराज के शिष्य मुनि आदित्य सागर महाराज ससंघ का 2026 का चातुर्मास झीलों की नगरी उदयपुर के सेक्टर 11 उदयपुर में करने की जैसे ही घोषणा की तो उदयपुर वालों ने जयकारों से आभार जताया।

इंदौर में मुनि के समक्ष उदयपुर चातुर्मास की विनती करते हुए भक्तगण।
उदयपुर के सेक्टर 11 के अध्यक्ष पारस चित्तौड़ा, रोशन लाल गदावत, कैलाश चित्तौड़ा, विमल नाथुओत, नीलकमल अजमेरा, पारस सिंघवी सहित सैकड़ो श्रावक श्राविकाएं मौजूद थे।
अध्यक्ष पारस चित्तौड़ा ने बताया कि मुनि आदित्य सागर 16 भाषाओं का ज्ञान है और उदयपुर में उनके चातुर्मास के लिए बरसों से विनती की जा रही थी लेकिन 2026 का चातुर्मास उदयपुर को मिला तो उदयपुर संघ में खुशी की लहर दौड़ गई।

गुरु के समक्ष पहुंचे उदयपुर के समाजजन।
मुनि आदित्य सागर न केवल प्रखर प्रवचनकार हैं बल्कि एक प्रभावशाली मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। उनके प्रवचन विशेष रूप से युवाओं को आकर्षित करते हैं। एमबीए तक शिक्षित संस्कारधानी जबलपुर में जन्मे मुनि बहुभाषा विद हैं और हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, प्राकृत, कन्नड़, अपभ्रंश, तमिल, तुरु, हाडे कन्नड़ एवं ब्राह्मी आदि भाषाओं के ज्ञाता हैं।
यह खबर भी पढ़े…
जैन साध्वियों की मौत पर समाज का प्रदर्शन:उदयपुर में दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा, बोले- संतों को मिले सुरक्षा

रीवा में जैन साध्वियों को कार से कुचलने के बाद मौत होने की घटना को लेकर उदयपुर में जैन समाज विरोध प्रदर्शन किया। सकल दिगंबर जैन समाज के पदाधिकारियों और समाजजनों ने एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ को पीएम और सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। (पूरी खबर यहां पढ़े..)