Haridwar Family Swept Away in Ganga River Accident

Actionpunjab
4 Min Read


.

जैसलमेर के रहने वाले बुजुर्ग लूणाराम माली की अपने परिवार से हुई ये आखिरी बातचीत थी। चार धाम पर निकले परिवार के 7 लोग मंगलवार सुबह देवप्रयाग (उत्तराचांड) में हुए कार हादसे के कारण अलकनंदा नदी में डूब गए।

लूणाराम इसलिए बच गए क्योंकि बीमारी के कारण उन्होंने हरिद्वार में ही रुकने का फैसला किया था। अलकनंदा नदी से उनके बेटे, पत्नी व नातिन की बॉडी मिल चुकी है।

वहीं, बेटी और दो नातिन अब भी लापता हैं। एक नाती (बेटी का बेटा) घायल है। एक्सीडेंट में कार ड्राइवर की भी मौत हुई है। लूणाराम को उम्मीद है कि उनकी बेटी और मासूम बच्चियां जिंदा मिलेंगी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट…

लूणाराम का परिवार इनोवा कार में था। सुरक्षा एजेंसियों के कारण कार की रफ्तार अचानक बढ़ने के कारण एक्सीडेंट हुआ।

लूणाराम का परिवार इनोवा कार में था। सुरक्षा एजेंसियों के कारण कार की रफ्तार अचानक बढ़ने के कारण एक्सीडेंट हुआ।

10 दिन पहले चार धाम यात्रा पर निकले थे

बुजुर्ग लूणाराम का बेटा दिनेश माली (27) दिल्ली एम्स में डॉक्टर था। करीब 10 दिन पहले माता-पिता को चारधाम की यात्रा पर लेकर निकला था। साथ में बहन गुड्डी और उसके चार बच्चे भी थी।

मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे देवप्रयाग थाना क्षेत्र के साकनीधार स्थित गंगा दर्शन होटल के पास उनकी इनोवा कार नदी में गिर गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गाड़ी की रफ्तार तेज थी। इसके कारण ड्राइवर कार पर कंट्रोल खो बैठा। अलकनंदा नदी के तेज बहाव के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी मुश्किल आ रही है।

अब तक 3 डेडबॉडी मिली

सांस की तकलीफ के कारण रुके बुजुर्ग पिता

परिवार जैसलमेर से ट्रेन से हरिद्वार पहुंचा था। इस दौरान पिता लूणाराम ने सांस की तकलीफ का कहकर पहाड़ों पर जाने से मना कर दिया था। बाकी परिवार इनोवा कार से आगे की यात्रा पर निकला था।

मंगलवार को हरिद्वार लौटने के दौरान कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में दिनेश कुमार (27), उनकी मां कमला देवी (67) और भांजी जाह्नवी (18) की मौत हो गई।

बड़ी बहन गुड्डी देवी (40), उनकी बेटी नर्मदा (20) और अश्लेषा (16) का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। दिनेश का 14 साल का भांजा हादसे में घायल है। उसे ऋषिकेश एम्स में एडमिट कराया गया है।

SDRF की टीमें अलकनंदा नदी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

यूक्रेन से किया था MBBS

परिजनों के अनुसार, दिनेश 2 साल पहले ही यूक्रेन से MBBS करके लौटा था। एक साल वह जैसलमेर में ही भाई के मेडिकल पर प्राइवेट प्रैक्टिस करता था। इसके बाद साल भर पहले दिनेश ने एम्स जॉइन किया था।

….

ये खबर भी पढ़िए…

कार खाई में गिरी,एम्स के डॉक्टर समेत 4 की मौत;VIDEO:मरने वालों में मां-भांजी भी शामिल, 3 लापता, 1 घायल; जैसलमेर से घूमने उत्तराखंड गए थे

जैसलमेर से उत्तराखंड गए पर्यटकों की इनोवा कार बेकाबू होकर टिहरी में 200 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में गिर गई। हादसे में डॉक्टर समेत 4 लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़िए…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *