Ajmer Theft Gang Busted | Woman Arrested, Chain Recovered

Actionpunjab
2 Min Read


अजमेर की कोतवाली थाना पुलिस ने सर्राफा बाजार स्थित लालवानी जेम्स एंड ज्वेलर्स में हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस नेचोर गिरोह की एक महिला सदस्य को गिरफ्तार कर करीब पांच लाख रुपये मूल्य की दो सोने की चेन बरामद की हैं।

.

सीओ नॉर्थ शिवम जोशी ने बताया- 30 मई को दुकान पर ग्राहक बनकर आए दो महिलाओं और एक पुरुष ने दुकानदार को आभूषण दिखाने के बहाने उलझाया और मौका पाकर दो सोने की चेन चोरी कर ली। परिवादी विकास ललवाणी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनका पीछा किया गया। पुलिस टीम ने चार दिन तक लगातार प्रयास करते हुए ग्वालियर (मध्य प्रदेश) से गिरोह की महिला सदस्य मनोरमा राजौरिया उर्फ कंचन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया, जिसके बाद चोरी गई दोनों सोने की चेन बरामद कर ली गईं। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह के तीन सदस्य अलग-अलग शहरों में ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाते हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है तथा उनके अन्य वारदातों से संबंधों की भी जांच की जा रही है।

बरामद की गई चेन।

बरामद की गई चेन।

…….

पढें ये खबर भी….

अजमेर में रात भर रूक-रूक होती रही रिमझिम:गर्मी से मिली राहत; बीते 24 घंटों में तापमान में 4.6 डिग्री की गिरावट

पश्चिम विक्षोभ के चलते अजमेर में रूक-रूक कर रिमझिम बरसात का दौर रात भर चला। दिनभर कड़ी धूप व गर्मी ने परेशान किया। लेकिन रात को हुई बरसात के बाद गर्मी से राहत मिली। रविवार सुबह से मौसम साफ रहा और धूप खिली। (पूरी खबर पढ़ें)

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *