पाली के सुमेरपुर रोड स्टार अकादमी गार्डन में मैच खेलते खिलाड़ी।
श्री गुरु पुष्कर देवेंद्र युवा मंडल संस्था के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय गुरु पुष्कर प्रीमियर लीग (GPPL) सीजन-3 में दूसरे दिन स्टार अकादमी, सुमेरपुर रोड ग्राउंडमें कई रोचक मुकाबले हुए।
.
संस्था के सचिव रोहित गोलेच्छा ने बताया कि प्रतियोगिता लगातार तीसरे वर्ष आयोजित की जा रही है। कुल छह टीमों के बीच मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिनके ओनर अमरचंद संचेती, अरविंद गोलेच्छा, विकास कवाड़, कमल तलेसरा, विजेश गोलेच्छा एवं विकास संचेती हैं।

पाली के सुमेरपुर रोड स्टार अकादमी गार्डन में मैच खेलते खिलाड़ी।
संस्था के दीपक चौपड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, विधायक भीमराज भाटी एवं पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा की अध्यक्षता में हुआ। शनिवार को पहला मुकाबला शेरखान बुल्स और नाकोड़ा चैंपियंस के बीच खेला गया, जिसमें शेरखान बुल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। दूसरे मैच में कवाड़ क्लासिक ने विमला बेन इलेवन को हराकर जीत हासिल की। तीसरे मैच में भेरवा रॉयल्स ने नाकोड़ा चैंपियंस को हराया। इसके बाद खेले गए मैच में एम मान्यवर को शेरखान बुल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। दिन के अंतिम मुकाबले में विमला बेन इलेवन ने वापसी करते हुए भेरवा रॉयल्स को हराकर जीत अपने नाम की।
प्रतियोगिता में लवकेश कोठारी, विकास संचेती एवं जितेन्द्र कोठारी ने कॉमेंटेटर की भूमिका निभाई। वहीं दीपक चौपड़ा, हिमांक खांटेड और पुनीत पारख ने भी अपनी प्रभावशाली आवाज से मुकाबलों का रोमांच बढ़ाया। अंपायरिंग की जिम्मेदारी अर्पित जैन एवं उनकी टीम निभा रही है।
आयोजन टीम में कार्यकारी अध्यक्ष नरेश मेहता, विनीत कवाड़, निखिल बाफना, संदीप कवाड़, सुनील मेहता, उगम कवाड़, मनोज कवाड़, विशाल कवाड़, दीपक चौपड़ा, दिनेश गोलेच्छा और सुमित कवाड़ सहित कई युवा कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में केवलचंद कवाड़, देवेन्द्र धोका, गौतमचंद बाफना, राजमल कवाड़, गौतमचंद युवराज मेहता सहित आदि का योगदान रहा।