Panipat Youth Shot Left Shoulder, Referred to Rohtak PGI

Actionpunjab
3 Min Read



फायरिंग की घटना के बाद मौके पर पुलिस जांच करती हुई।

पानीपत जिले के समालखा में बुधवार रात एक खाली प्लॉट में शराब पी रहे एक युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली उसके बाएं कंधे में लगी और अंदर फंस गई। घायल युवक का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू क

.

घटना बुधवार रात करीब 10:30 बजे की है। शहर के बागवाला मोहल्ला निवासी प्रदीप अपने 3 दोस्तों के साथ प्रीतमपुरा कॉलोनी के ही एक खाली प्लॉट में शराब पी रहा था। उसी दौरान पैदल आए 2 युवकों में से एक ने उस पर फायरिंग कर दी। प्रदीप के अनुसार, 3 गोलियों में से एक गोली उसके बाएं कंधे के नीचे पीठ की ओर लगी और शरीर में ही फंस गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल को रोहतक किया रेफर

प्रदीप उर्फ मोना शहर के बागवाला मोहल्ला निवासी सुभाष का सबसे छोटा बेटा है और अविवाहित है। वह 12वीं पास है और शहर में मजदूरी करता है। उसके पिता सुभाष ने बताया कि उनके 5 बेटियां और 3 बेटे हैं। घटना के बाद प्रदीप के साथियों ने उसे उपमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। प्रदीप ने पुलिस को बताया कि उसकी किसी से कोई पुरानी रंजिश नहीं है।

हमलावरों ने किए 3 फायर, एक गोली लगी

पुलिस ने पीड़ित प्रदीप के लिखित बयान के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। सीआई वन और सीआई ए टू की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और जांच में जुट गईं।

प्रदीप के पिता सुभाष और बहन रजनी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का कहना है कि हमलावरों ने कुल 3 गोलियां चलाई थीं, जिनमें से एक प्रदीप को लगी जबकि उसने 2 अन्य गोलियों से अपना बचाव किया।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

समालखा थाना प्रभारी दीपक ने बताया की प्रदीप के बयान पर 2 अज्ञात युवको पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी से सेठनपाल ने बताया कि प्रदीप उर्फ मोना ने अपना बयान में गोली मारने के कारणों का जिक्र नहीं किया है।

किसी से कोई रंजिश भी नहीं बताया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। उसके बाद इसके कारणों का पता चलेगा। डाक्टर ने युवक को कंधे के नीचे एक गोली लगने की बात कही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *